फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Katrina Kaif: phone Bhoot actress new video getting viral on internet with ishaan khatter and Siddhanth Chaturvedi on her birthday

Katrina Kaif: एक्ट्रेस के बाद अब रैपर बनीं कटरीना, जन्मदिन पर सामने आया अभिनेत्री का नया टैलेंट

Sat, 16 Jul 2022 04:47 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 16 Jul 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif: phone Bhoot actress new video getting viral on internet with ishaan khatter and Siddhanth Chaturvedi on her birthday
कटरीना कैफ - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री अपने पति और बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के साथ अपने जन्मदिन का जश्न मनाने मालदीव गई हैं। जहां दोनों मालदीव में इस दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं, वहीं उनके फैंस से लेकर इंडस्ट्री के उनके दोस्त कटरीना को शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में फैंस अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की जन्मदिन पार्टी की एक झलक पाने के लिए बेकरार हैं और लगातार उनके सोशल मीडिया हैंडल्स को चेक कर रहे हैं। ऐसा करते वक्त उन्हें कटरीना एक ऐसा वीडियो दिखा, जिसमें वह रैपर बनी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फोन भूत' को लेकर सुर्खियां बटोर रही कटरीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह उनकी फिल्म 'फोन भूत' का बिहाइंड द सीन वीडियो है, जो उनके को-स्टार ईशान खट्टर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। ईशान इस वीडियो के जरिए कटरीना को जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बर्थडे गर्ल का कभी न देखा अंदाज देखने को मिल रहा है, जो हमेशा की तरह उनके फैंस का दिल चुरा रहा है।  

View this post on Instagram

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में ईशान खट्टर, सिद्धांत चतुर्वेदी और कटरीना कैफ फिल्म की शूटिंग के दौरान मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो में कटरीना किसी रैप सिंगर की तरह हाव भाव करती नजर आ रही हैं। यह तीनो गाड़ी में बैठकर रैप भी कर रहे हैं। कटरीना का यह रैपर अंदाज उनके फैंस का दिल छू रहा है। ईशान ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा,'हैप्पी बर्थडे कैटी के...हमने आपको एक रैपर बना ही दिया और अब समय आ गया की आप अपने के प्रोडक्ट्स भूतों के लिए लॉन्च करने शुरू कर दें।' इस वीडियो पर जहां एक तरफ फैंस अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ उनके रैप की तारीफ भी कर रहे हैं। इसके साथ ही एक ने फिल्म के तीनों  एक्टर्स की तारीफ करते हुए लिखा, 'परफेक्ट ट्रायो है।' वहीं एक फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट दिखाते हुए लिखता है, 'मैं फिल्म के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकता।'

विज्ञापन

ईशान खट्टर, सिद्धांत चतुर्वेदी और कटरीना कैफ स्टारर 'फोन भूत' इसी साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 'भूल भुलैया 2' जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्म की सफलता के बाद दर्शकों को इस हॉरर कॉमेडी से बहुत ज्यादा उम्मीद है। इस फिल्म के रिलीज हुए टीजर पोस्टर को देखकर साफ पता लग रहा है कि फिल्म में भयंकर कॉमेडी देखने को मिलने वाली है। इसके अलावा कटरीना आने वाले समय में सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में काम करती नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed