{"_id":"62d4f411fdc58150a74b8b68","slug":"katrina-kaif-shared-beautiful-new-photo-with-vicky-kaushal-from-maldives-fans-said-wonderful-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katrina Vicky: विक्की कौशल ने पूरी की फैंस की डिमांड, मालदीव से शेयर की कटरीना के साथ रोमांटिक तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Katrina Vicky: विक्की कौशल ने पूरी की फैंस की डिमांड, मालदीव से शेयर की कटरीना के साथ रोमांटिक तस्वीर
Mon, 18 Jul 2022 11:48 AM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:48 AM IST
सार
कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों मालदीव में अपने करीबी लोगों के साथ हैं। वहां से विक्की ने अभिनेत्री के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
कटरीना विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों मालदीव में हैं, जहां पर कटरीना ने 16 जुलाई को अपने पति विक्की और कुछ करीबी लोगों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। सोशल मीडिया पर कटरीना के वेकेशन की तस्वीरें छाई हुई हैं, जिसमें वह अपनी गर्ल गैंग और देवर सनी कौशल के साथ दिखाई दीं। ऐसे में कटरीना से उनकी और विक्की कौशल की तस्वीरों की डिमांड की गई, जिसे अब विक्की ने पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
विक्की कौशल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कटरीना कैफ के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि ऑल व्हाइट आउटफिट में कटरीना और विक्की बैठे हुए हैं और अभिनेत्री अपने पति की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। वहीं, विक्की ने आंखों पर सनग्लासेस लगा रखे हैं। यह तस्वीर बेशक सिंपल है लेकिन इसमें भी दोनों की केमिस्ट्री साफ झलक रही है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
इस तस्वीर पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक कमेंट कर कटरीना और विक्की पर प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स ने कपल से और तस्वीरों की डिमांड की है। फराह खान ने इस तस्वीर के कैप्शन में 'दुआ' लिखा है। नेहा धूपिया ने इस तस्वीर पर हार्ट का इमोजी भेजा है। इसके अलावा, एक यूजर ने लिखा, 'और फोटो प्लीज।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सुंदर कपल।' इसी तरह फैंस लगातार दोनों की तारीफ कर रहे हैं।
इससे पहले विक्की कौशल के भाई यानी कटरीना के देवर सनी कौशल ने अभिनेत्री के साथ एक तस्वीर साझा की थी। इसके साथ सनी ने लिखा था, 'हैप्पी कटरीना वीक।' इस तस्वीर पर काफी मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'देवर भाभी की बेस्ट जोड़ी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत ही फनी पिक्चर है।'