फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Katrina kaif shared photos wearing deep neck outfit for Maldives with husband Vicky kaushal

Katrina Kaif: सादगी में बेहद सुंदर लगीं कटरीना कैफ, मालदीव से अभिनेत्री की लेटेस्ट तस्वीर देख हार बैठेंगे दिल

Wed, 20 Jul 2022 05:16 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 20 Jul 2022 05:16 PM IST
सार

कटरीना कैफ मालदीव ने अपने पति विक्की कौशल के साथ छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। 

विज्ञापन
Katrina kaif shared photos wearing deep neck outfit for Maldives with husband Vicky kaushal
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल हैं, जिनकी क्यूट केमिस्ट्री देख फैंस भी खुश हो जाते हैं। इन दिनों कटरीना और विक्की मालदीव में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। यहां पर अभिनेत्री ने 16 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया था और इस मौके पर विक्की के अलावा दोनों के कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए। कटरीना लगातार मालदीव से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं और इसी कड़ी में अभिनेत्री ने दो और तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री काफी क्यूट लग रही हैं। 

विज्ञापन


कटरीना ने ये तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह अपने होटल के बाहर चिल करती दिख रही हैं। पहली तस्वीर में अभिनेत्री ने अपना चेहरा कैमरे से दूसरी ओर किया हुआ है और दूसरी तस्वीर में वह कैमरे को देखकर मुस्कुरा रही हैं। लुक की बात करें तो कटरीना ने ब्लू और व्हाइट कलर में चेक स्टाइल वाला आउटफिट पहना है। इन तस्वीरों में नो मेकअप लुक में अभिनेत्री काफी खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन


इन तस्वीरों के साथ कटरीना ने कैप्शन में लिखा है, 'शानदार समय।' अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर काफी सारे कमेंट्स आए हैं। ईशान खट्टर ने कमेंट में सूरज का इमोजी बनाकर भेजा है और कुछ फैंस ने कटरीना की खूबसूरती की तारीफ की है। इसके अलावा, कुछ फैंस हार्ट और फायर का इमोजी भेजकर अभिनेत्री के लिए अपना प्यार दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कटरीना कैफ ने मालदीव से विक्की कौशल के साथ एक भी तस्वीर शेयर नहीं की है लेकिन विक्की ने फैंस की इस डिमांड को पूरा करते हुए एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ नजर आए थे। इस तस्वीर में ऑल व्हाइट आउटफिट में कटरीना और विक्की बैठे थे और अभिनेत्री अपने पति की ओर देखकर मुस्कुरा रही थीं। यह तस्वीर बेशक सिंपल थी लेकिन इसमें भी दोनों की केमिस्ट्री साफ झलक रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed