फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Katrina Kaif shares special picture with husband Vicky Kaushal from new house

Katrina Kaif: कटरीना कैफ ने नए घर से शेयर की खास तस्वीर, पति विक्की कौशल का हाथ थामे आईं नजर

Mon, 20 Dec 2021 08:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 20 Dec 2021 08:25 PM IST
सार

हाल ही में, कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस अपने पति विक्की कौशल का हाथ थामे नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Katrina Kaif shares special picture with husband Vicky Kaushal from new house
कटरीना कैफ विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपने पति व एक्टर विक्की कौशल के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुकी हैं। कटरीना और विक्की ने बेहद ही ग्रैंड तरीके से राजस्थान में शादी रचाई थी, जिसमें दोनों ने अपनी मेहंदी से लेकर संगीत सेरेमनी में खूब एंजॉय किया। वहीं, शादी के बाद कटरीना और विक्की अपने नए व आलीशान घर में शिफ्ट भी हो चुके हैं, जो मुंबई के जुहू में स्थित है। इस घर से अब कटरीना ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिससे साफ जाहिर है कि इस घर में विक्की और कटरीना अपनी नई जिंदगी में काफी ज्यादा खुश है।

विज्ञापन

 
दरअसल, कटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह विक्की कौशल के साथ दिख रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर में दोनों का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन

Katrina Kaif shares special picture with husband Vicky Kaushal from new house
कटरीना कैफ विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में कटरीना और विक्की का हाथ नजर आ रहा है और इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के हाथ को मजबूती से पकड़ा हुआ है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने हाथ में लाल चूड़ा पहना हुआ है। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में समुद्र के खूबसूरत नजारा दिख रहा है, जिससे साफ है कि कटरीना के घर से दिखने वाला व्यू काफी खूबसूरत है। इस तस्वीर के साथ कटरीना कैफ ने लिखा है, ‘घर।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक हार्ट इमोजी भी लगाया है।

Katrina Kaif shares special picture with husband Vicky Kaushal from new house
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बाद सीधा मालदीव हनीमून पर गए थे, जिसके बाद ही दोनों मुंबई आए। मुंबई आने के बाद दोनों ने अपने घर में गृह प्रवेश पूजा रखवाई, जिसके बाद ही कपल ने अपने नए घर में प्रवेश किया। इस पूजा में विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल भी शामिल हुए थे। कटरीना और विक्की ने ये अपार्टमेंट पांच साल के लिए किराए पर लिया है। खास बात ये है कि दोनों अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पड़ोसी बन गए हैं।

विज्ञापन

Katrina Kaif shares special picture with husband Vicky Kaushal from new house
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की और कटरीना ने जुहू के राजमहल में 8वीं मंजिल पर 5 साल के लिए रेंट पर अपार्टमेंट लिया है। इस अपार्टमेंट के लिए विक्की और कटरीना को शुरुआती तीन सालों तक हर महीने 8 लाख रुपये चुकाने होंगे। सिक्योरिटी के तौर पर इस  कपल ने 1.75 करोड़ रुपये जमा किए हैं। विक्की कटरीना का ये सी फेसिंग आशियाना 5 हजार स्क्वायर फुट में फैला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed