बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और केबीसी 13 के प्रतियोगी प्रांशु त्रिपाठी की बातचीत ने लोगों का दिल छू लिया है। प्रांशु त्रिपाठी द्वारा अमिताभ बच्चन के सवाल का दिया गया जवाब, इस वक्त ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, चैनल द्वारा जारी नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन प्रतियोगी प्रांशु त्रिपाठी से बातचीत कर रहे हैं और प्रांशु 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। प्रांशु ने अमिताभ बच्चन को बताया कि वो क्रिकेटर रोहित शर्मा के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। इस पर अमिताभ ने उनसे पूछा कि अगर उन्हें रोहित शर्मा और अपनी गर्लफ्रेंड के बीच किसी एक को चुनना पड़े, तो वो किसे चुनेंगे?
KBC 13: अमिताभ ने प्रतियोगी से पूछा- रोहित शर्मा और गर्लफ्रेंड में से किसे चुनोगे? ट्रेंड कर रहा है जवाब
क्रिकेटर रोहित शर्मा को भगवान की तरह पूजते हैं प्रांशु त्रिपाठी
प्रांशु, अमिताभ बच्चन को बताते हैं कि उन्हें क्रिकेट का बहुत शौक है और वो क्रिकेटर रोहित शर्मा के प्रशंसक हैं। रोहित शर्मा को वो भगवान की तरह पूजते हैं। प्रांशु बताते हैं कि प्रोफेशन से भले ही वो शिक्षक हैं, लेकिन दिल से क्रिकेटर हैं।
बटुये में गर्लफ्रेंड की जगह रोहित शर्मा की रखते हैं तस्वीर
प्रांशु, क्रिकेटर रोहित शर्मा के इतने बड़े प्रशंसक हैं कि अपने बटुए में उनकी तस्वीर रखते हैं। रियलिटी शो के प्रोमो में प्रांशु, रोहित शर्मा की एक तस्वीर अपने बटुए से निकालकर अमिताभ बच्चन को दिखाते हैं। बिग बी उनसे पूछते हैं कि वो रोहित शर्मा की तस्वीर अपने पास रखते हैं, जबकि उनकी इतनी खूबसूरत गर्लफ्रेंड अनामिका है। वो अनामिका की तस्वीर अपने बटुए में नहीं रखते हैं।
अमिताभ ने पूछा कैसे हुई अनामिका से मुलाकात?
अमिताभ बच्चन प्रांशु से पूछते कि उनकी अनामिका से मुलाकात कैसे हुई? इसके बाद प्रांशु अमिताभ बच्चन को अपनी प्रेम कहानी सुनाते हैं। वो कहते हैं, हम दोनों कॉलेज में मिले थे। अनामिका सुंदर है और मैं थोड़ा ऐसा ही हूं..लोकल और एवरेज। इसके बाद अमिताभ बच्चन उनसे पूछते हैं कि रोहित शर्मा और अनामिका में से किसी एक को चुनना हो, तो किसे चुनेंगे? इस पर प्रांशु अमिताभ बच्चन से हंसते हुए कहते हैं कि सर, ये 7 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कठिन सवाल है। इसके लिए आपने कोई लाइफलाइन भी नहीं दी।
इसके बाद अमिताभ बच्चन प्रांशु की मुलाकात क्रिकेटर रोहित शर्मा से करवाते हैं। रोहित शर्मा को वीडियो कॉल किया जाता है। इसके बाद प्रांशु भावुक हो जाते हैं। जब अमिताभ प्रांशु को रोहित शर्मा से बात करने के लिए कहते हैं, तो प्रांशु जवाब देते हैं- सर, भगवान से कौन बात करता है। वो खड़े हो जाते हैं और रोहित शर्मा के सामने नतमस्तक हो जाते हैं।
रोहित शर्मा अपने इस प्रशंसक को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)