फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता बनाना चाहते थे अफसर लेकिन प्रेम चोपड़ा बन गए 'रेपिस्ट', इनसे डरकर लोग अपनी पत्नियों को छुपा लेते थे

Thu, 23 Sep 2021 11:42 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 23 Sep 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
prem chopra Birthday Bollywood’s Most Despised Villain
Prem Chopra Turns 86 - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी सिनेमा के आइकॉनिक विलेन प्रेम चोपड़ा का आज जन्मदिन है। पहले की फिल्मों में प्रेम चोपड़ा का होना इस बात का सबूत था कि हीरोइन के साथ जरूर कुछ गलत हरकत होगी। जब वो 'प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा' बोलते तो अच्छे-अच्छों की हवा खराब हो जाती। प्रेम चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा जगत में विलेन का किरदार निभाकर कामयाबी की बुलंदियों को छुआ। अपने करियर में उन्होंने 250 से ज्यादा रेप सीन्स दिए हैं।



पिता बनाना चाहते थे अफसर बेटा बन गया विलेन
आज प्रेम चोपड़ा अपना 86वां जन्मदिन मना रहे हैं। 23 सितंबर 1935 को प्रेम चोपड़ा का जन्म लाहौर में हुआ था। बंटवारे के बाद प्रेम चोपड़ा का परिवार शिमला शिफ्ट हो गया। शिमला में ही प्रेम चोपड़ा ने अपना बचपन गुजारा। उनकी प्रारंभिक शिक्षा वहीं हुई। प्रेम के पिता उन्हें अधिकारी बनाना चाहते थे लेकिन उन्हें लोकप्रियता मिली रेप सीन फिल्माने से।

prem chopra Birthday Bollywood’s Most Despised Villain
प्रेम चोपड़ा

प्रेम चोपड़ा ने फिल्मी सफर की शुरुआत 1960 में फिल्म 'मुड़ मुड़ के न देख' से की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई जिसके बाद प्रेम चोपड़ा ने पंजाबी फिल्मों की ओर रुख किया। उनकी मुख्य फिल्मों में 'हम हिंदुस्तानी', 'वो कौन थी?', 'शहीद', 'मेरा साया', 'प्रेम पुजारी', 'पूरब' और पश्चिम', 'कटी पतंग', 'दो अनजाने', 'काला सोना', 'दोस्ताना', 'क्रांति', 'जानवर', 'फूल बने अंगारे', 'महबूबा' सहित अन्य फिल्में हैं। 

prem chopra Birthday Bollywood’s Most Despised Villain
प्रेम चोपड़ा - फोटो : screenshot from youtube

प्रेम चोपड़ा ने वैसे तो कई रेप सीन फिल्माए लेकिन एक सीन की वजह से उन्हें हीरोइन का गुस्सा भी झेलना पड़ा था। दरअसल एक सीन में प्रेम चोपड़ा को पीछे से आकर हीरोइन को दबोचना था। प्रेम चोपड़ा ने डिमांड के हिसाब से ऐसा ही किया, लेकिन किसी वजह से हीरोइन सही एक्सप्रैशन नहीं दे पा रही थी। जोर-जबरदस्ती का जो रिएक्शन निर्देशक को चाहिए था वो नहीं मिल पा रहा था। सीन के लिए कई रीटेक देने पड़े लेकिन फिर भी सीन सही शूट नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
prem chopra Birthday Bollywood’s Most Despised Villain
प्रेम चोपड़ा

सीन आखिरकार शूट हुआ लेकिन हीरोइन ने निर्देशक से प्रेम चोपड़ा की शिकायत कर दी। प्रेम चोपड़ा कुछ समझ पाते इससे पहले एक थप्पड़ मारने वाला सीन शूट होना था, जो कि हीरोइन प्रेम चोपड़ा को मारती। जैसे ही शूट शुरू हुआ हीरोइन ने प्रेम चोपड़ा को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि सब सहम गए और शूटिंग सेट पर सन्नाटा छा गया।

विज्ञापन
prem chopra Birthday Bollywood’s Most Despised Villain
एक रेप सीन शूट के दौरान प्रेम चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विलेन के रोल को लेकर एक बार प्रेम चोपड़ा ने कहा था, हीरो मैं बन नहीं पाया तो किस्मत ने मुझे विलेन बना दिया। मैं खुश हूं कि उस दौर में फिल्मों को हिट कराने में विलेन की भूमिका भी बड़ी महत्वपूर्ण हुआ करती थी और लोग आपके डायलॉग सालों-साल याद रखते थे। लोग मुझसे अपनी पत्नियों को छुपा लेते थे ताकि कोई गलत हरकत ना हो। ये मेरे द्वारा निभाए गए किरदार का ही असर था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed