फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Expensive Divorce: करोड़ों में निपटे तलाक के ये पांच मामले, इस एक्टर को तो किस्तों में चुकानी पड़ी थी रकम

Thu, 23 Sep 2021 11:40 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 23 Sep 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
Samantha and Naga Chaitanya to Most Expensive Divorce In Bollywood
Expensive Divorce - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। दोनों साउथ इंडियन इंडस्ट्री के क्यूट कपल माने जाते हैं। लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों जल्द ही तलाक लेने जा रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक तलाक की खबरों पर कोई जवाब नहीं दिया है।



रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा और नागा चैतन्य की शादी में दरार की वजह एक्ट्रेस का करियर के प्रति प्यार है। शादी के बाद भी सामंथा फिल्मों में बोल्ड सीन्स फिल्मा रही हैं, जो कि उनके ससुर नागार्जुन को पसंद नहीं है। कहा तो ये भी जा रहा है कि सामंथा ने तलाक के लिए 50 करोड़ की एलिमनी मांगी है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई एलिमनी को लेकर चर्चा में है। आज हम आपको बताते हैं इंडस्ट्री के सबसे महंगे तलाक के बारे में...

Samantha and Naga Chaitanya to Most Expensive Divorce In Bollywood
ऋतिक और सुजैन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन और सुजैन खान

ऋतिक रोशन और सुजैन के तलाक की गिनती सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महंगे तलाकों में होती है। दोनों की शादी साल 2000 में हुई थी और अफेयर्स की खबरों के चलते कपल ने तलाक लिया। कहते हैं कि सुजैन खान ने एलिमनी के रूप में 400 करोड़ रुपये की मांग की थी, जिसमें से 380 करोड़ रुपये उन्हें दिए गए थे। हालांकि दोनों ने कहीं और शादी नहीं की है। तलाक के बाद दोनें फिर एक दूसरे के करीब आ गए।

Samantha and Naga Chaitanya to Most Expensive Divorce In Bollywood
सैफ, अमृता - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान और अमृता सिंह

शादी की तरह ही सैफ और अमृता के तलाक ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 13 साल बड़ी अमृता से शादी करने के 13 साल बाद सैफ ने उनसे अलग होने का फैसला लिया था। एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया था 'तलाक के दौरान 5 करोड़ रुपयों की एलिमनी तय की गई थी, उस वक्त उनके पास इतने पैसे नहीं थे। ऐसे में उन्होंने केवल 2.5 करोड़ ही अमृता को दिए थे। बाकी रकम सैफ से किश्तों में चुकाई थी। इसके कई सालों के बाद सैफ ने करीना कपूर से शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha and Naga Chaitanya to Most Expensive Divorce In Bollywood
करिश्मा कपूर, संजय कपूर - फोटो : ट्विटर

करिश्मा कपूर और संजय कपूर

करिश्मा कपूर ने 11 साल की शादी के बाद साल 2016 में तलाक लिया था। संजय से तलाक के बाद बतौर एलिमनी करिश्मा को मुंबई के खार इलाके में एक घर और बच्चों के लिए 14 करोड़ के बॉन्ड्स मिले थे। जिसके तहत बिजनेसमैन संजय हर महीने 10 लाख रुपयों का भुगतान करिश्मा को करते हैं। ये पैसे उनके दो बच्चों की देखरेख में खर्च किए जाते हैं। संजय के घरवालों ने शादी के समय जो गहने करिश्मा को दिए थे वो भी उनसे वापस नहीं लिए थे।

विज्ञापन
Samantha and Naga Chaitanya to Most Expensive Divorce In Bollywood
आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, पायल खन्ना - फोटो : Social media

आदित्य चोपड़ा और पायल खन्ना

फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा ने अपनी बचपन की दोस्त पायल खन्ना से शादी की थी। आदित्य ने अपनी पत्नी पायल से तलाक से लेने के लिए 50 करोड़ रुपये अदा किए थे। इसी के साथ आदित्य का तलाक भी देश के सबसे महंगे तलाकों में शामिल हो गया था। बाद में आदित्य ने रानी मुखर्जी से शादी कर ली थी। रानी और आदित्य ने इटली में शादी की थी। बेहद करीबी लोग इसमें शामिल हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed