फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF2: कन्नड़ सुपरस्टार पर आया कंगना का दिल, अभिनय में सदी के महानायक की इन वजहों से दिखी परछाई

Sun, 17 Apr 2022 06:09 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
kgf chapter 2: lock upp host kangana ranaut praises actor yash. says he is angry young man like amitabh bachchan
कंगना रणौत ने की केजीएफ स्टार यश की तारीफ - फोटो : social media

इस समय केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सिनेमाघर दर्शकों की भीड़ से भरे हुए हैं और फिल्म पहले दिन से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फैंस को एक्टर यश का स्वैग बेहद पसंद आ रहा है। चैप्टर 1 की तरह केजीएफ चैप्टर 2 में भी हर कोई यश की एक्टिंग के इंप्रेस हो गया है। इसी बीच बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रणौत ने भी केजीएफ 2 के बारे में पोस्ट की है। वह भी एक्टर यश की एक्टिंग से काफी इंप्रेस हुई हैं लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी अभिनेत्री कंगना ने अपनी राय एक दम अलग अंदाज में रखी है।

kgf chapter 2: lock upp host kangana ranaut praises actor yash. says he is angry young man like amitabh bachchan
कंगना रणौत, एक्टर यश, केजीएफ 2 - फोटो : social media-amarujala mumbai

कंगना को यश में दिखी अमिताभ बच्चन की परछाईं
इस समय केजीएफ सिनेमाघरों में छाई हुई है। एक्टर यश के दमदार एक्शन और डायलॉग्स ने महफिल लूट ली है। कंगना रणौत ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक्टर यश का एक्शन से भरूपर लुक शेयर किया है, और कन्नड़ स्टार की तारीफों के पुल बांध दिए हैं। इतना ही नहीं उन्हें एक्टर यश में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के अभिनय की परछाई दिख रही है। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे आखिर क्या है वजह?

kgf chapter 2: lock upp host kangana ranaut praises actor yash. says he is angry young man like amitabh bachchan
कंगना रणौत, एक्टर यश, केजीएफ 2 - फोटो : social media-amarujala mumbai

कहा-यश एंग्री यंग मैन हैं यश
कंगना रणौत ने केजीएफ 2 का एक दृश्य शेयर करते हुए एक्टर यश के बारे में लिखा, ''यश एंग्री यंग मैन हैं जो दशकों से गायब था, वह उस शून्य (खालीपन) को भरते हैं, जिसे मिस्टर अमिताभ बच्चन ने सत्तर के दशक से छोड़ दिया था...वंडरफुल''।

विज्ञापन
विज्ञापन
kgf chapter 2: lock upp host kangana ranaut praises actor yash. says he is angry young man like amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन, एक्टर यश - फोटो : social media

इसलिए कंगना ने अमिताभ बच्चन से की यश की तुलना
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने साल 1975 में फिल्म दीवार में विजय का किरदार निभाया था, जो ज्यादा पैसे की चाह में सोने की स्मग्लिंग करने लगता है। इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा में एंग्री यंग मैन के रूप में स्थापित कर दिया था। फिल्म केजीएफ 2 की कहानी भी गोल्ड स्मग्लिंग पर आधारित है और इसमें एक्टर यश एकदम एंग्री यंग मैन लुक में दिखाई दे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed