फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khel Khel Mein First Day Advance Booking Akshay Kumar Fardeen Khan Vaani Kapoor Taapsee Pannu

Khel Khel Mein: एडवांस बुकिंग में 'खेल खेल में' की सुस्त रफ्तार, अब तक बिके महज इतने टिकट

Mon, 12 Aug 2024 12:01 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 12 Aug 2024 12:01 AM IST
सार

अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में  की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि, फिल्म को लेकर लोगों में कोई खास उत्साह नजर नहीं आ रहा है। यही वजह है कि यह फिल्म अब तक महज कुछ लाख का कलेक्शन ही कर सकी है। 

विज्ञापन
Khel Khel Mein First Day Advance Booking Akshay Kumar Fardeen Khan Vaani Kapoor Taapsee Pannu
फिल्म 'खेल खेल में' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

विस्तार

अक्षय कुमार के लिए साल 2024 अच्छा नहीं गुजर रहा है। उनकी दो बहुप्रतीक्षित फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही हैं। फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन टिकट खिड़की पर यह फिल्म असफल साबित हुई। वहीं, उनकी हालिया रिलीज फिल्म सरफिरा भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। 
विज्ञापन

Sunny Kaushal: सनी का चौंकाने वाला खुलासा, 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के लिए देखा सीरियल किलर टेड बंडी का इंटरव्यू
विज्ञापन


15 अगस्त हो रिलीज होगी फिल्म
अब खिलाड़ी कुमार एक नई फिल्म के साथ पर्दे पर दोबारा कामयाबी के झंडे बुलंद करने की कोशिश में हैं। उनकी फिल्म खेल खेल में जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 15 अगस्त को रिलीज होने को तैयार इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। हालांकि, बुकिंग में फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवांस बुकिंग में बिके महज इतने टिकट
ताजा आंकड़ों के मुताबिक एडवांस बुकिंग मे अब तक फिल्म के केवल 1,445 टिकट ही बिक सके हैं। इससे यह फिल्म केवल छह लाख 26 हजार के करीब ही कमाई कर सकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के ये आंकड़े हैरान कर देने वाले हैं। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म का मुकाबला राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म स्त्री 2 और जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा से है। 

स्त्री 2 से है काफी पीछे
एडवांस बुकिंग के मामले में यह दोनों ही फिल्मों से पिछड़ती नजर आ रही है। स्त्री 2 की बात करें तो रिलीज से पहले ही फिल्म ने दो करोड़ रुपये से ज्यादा बटोर लिए हैं। वहीं, वेदा ने 15.29 लाख रुपये एडवांस बुकिंग से कमा लिए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि छुट्टी वाले दिन रिलीज होने पर तीनों में से किस फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है।
AMKDT Box Office Day 10: 10वें दिन निकला 'औरों में कहां दम था' का दिवाला, दूसरे रविवार इतनी रही फिल्म की कमाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed