मां श्रीदेवी को याद कर इमोशनल हुईं खुशी कपूर, शेयर की अनदेखी तस्वीरें; मदर्स डे पर दिया खास ट्रिब्यूट
Khushi Kapoor with Sridevi: खुशी कपूर ने मदर्स डे के मौके पर अपनी दिवंगत मां और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को एक इमोशनल ट्रिब्यूट दिया। जानिए उन्होंने क्या कुछ खास किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘लवयापा’ एक्ट्रेस ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ब्लैक एंड व्हाइट कोलाज शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी मां के साथ बिताए कुछ खास और प्यारे पल याद किए। जानिए पोस्ट में क्या कुछ था खास।
श्रीदेवी के साथ नजर आईं छोटी खुशी
इंस्टाग्राम स्टोरी के इस कोलाज में एक बचपन की तस्वीर थी, जिसमें छोटी खुशी अपनी मां श्रीदेवी को गले लगाती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह अपनी मां के साथ बचपन में दिखाई देती हैं। आखिरी तस्वीर में श्रीदेवी और खुशी एक साथ कैमरे के लिए पोज देती दिख रही हैं।
कब हुई थी बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी?
बता दें कि बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं- अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर। इसके बाद बोनी कपूर ने 1996 में श्रीदेवी से शादी की। दोनों की दो बेटियां हैं- जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। बता दें कि 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की 54 साल की उम्र में दुबई के एक हॉटल के बाथरूम में डूबने से निधन हो गया था।
खुशी कपूर का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो खबरें हैं कि खुशी कपूर जल्द ही श्रीदेवी की 2017 में आई फिल्म ‘मॉम’ के सीक्वल में नजर आ सकती हैं। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ ‘स्कूप’ फेम एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी होंगी, और यह दोनों की पहली ऑन-स्क्रीन कोलैबोरेशन होगी। इस फिल्म का निर्देशन गिरीश कोहली कर रहे हैं, जबकि इसे बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं।