फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Sanon Spotted With Boyfriend Kabir Bahia At Dinner Date Amid Breakup Rumors

Kriti Sanon: ब्रेकअप की खबरों के बीच रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं कृति सेनन, डिनर डेट का वीडियो वायरल

Sat, 04 Jul 2026 10:45 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 04 Jul 2026 10:45 AM IST
सार

Kriti Sanon And Kabir Bahia At Dinner Date: कृति सेनन का नाम लंबे वक्त से बिजनेसमैन कबीर बहिया से जोड़ा जा रहा था। पिछले दिनों इनके ब्रेकअप की अफवाहें भी उड़ी थीं। इन्हीं अटकलों के बीच शुक्रवार देर रात दोनों को साथ देखा गया। क्या इनका पैचअप हो गया है? या फिर बात कुछ और है। 

विज्ञापन
Kriti Sanon Spotted With Boyfriend Kabir Bahia At Dinner Date Amid Breakup Rumors
कृति सेनन और कबीर बहिया - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

विस्तार

बीते दिनों कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को एक महिला के साथ देखा गया था। दोनों की तस्वीरें साेशल मीडिया पर वायल हुईं। इसके बाद से ही कृति और कबीर बहिया के ब्रेकअप की अटकलें लगने लगीं। फिर कृति से अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें कबीर भी दिखे। यह सब होने के बाद अब दोनों को डिनर डेट पर साथ देखा गया है। 

विज्ञापन

कपल ने पैपराजी से बचने की कोशिश नहीं की 
मुंबई के बांद्रा में यह कपल डिनर डेट पर शुक्रवार देर रात दिखाई दिया। पैपराजी से भी बचने की कोशिश कृति और कबीर ने नहीं की। वायरल वीडियो में दोनों मुस्कुरा रहे थे। एक ही गाड़ी में यह कपल घर की तरफ निकला। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनके रिश्ते में कोई दूरी नहीं आई। 

विज्ञापन

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कबीर के साथ वायरल तस्वीरों में दिखी लड़की, उनकी फैमिली फ्रेंड है। जिसे वह अपनी बहन की तरह मानते हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


Kriti Sanon Spotted With Boyfriend Kabir Bahia At Dinner Date Amid Breakup Rumors
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon

ये खबर भी पढ़ें: Cocktail 2 Box Office: 100 करोड़ पर ‘कॉकटेल 2’ की नजरें, कमाई में लगातार गिरावट! जानें गुरुवार का कलेक्शन 

कृति सेनन करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं? 

कृति सेनन की कुछ दिनों पहले ही फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी हैं। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कृति आने वाली फिल्म 'डॉन 3' में भी नजर आ सकती हैं, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed