फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon: कृति सेनन ने शुरू की फिल्म 'दो पत्ती' की शूटिंग, सेट से तस्वीर शेयर कर कही यह बात

Wed, 23 Aug 2023 02:57 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 23 Aug 2023 02:57 PM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon starts her first production Do Patti calls it most challenging role so far
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सेनन ने अपने प्रोडक्शन हाउस ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स की पहली फिल्म 'दो पत्ती' की शूटिंग शुरू कर दी है। कृति इस फिल्म में एक्टिंग तो कर ही रही हैं, साथ ही प्रोड्यूसर के तौर पर ये उनकी पहली फिल्म होगी। फिल्म में कृति के साथ काजोल भी हैं। कृति ने दो पत्ती की शूटिंग के पहले दिन की तस्वीरें और अपने इमोशन सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर किए।

Kriti Sanon starts her first production Do Patti calls it most challenging role so far
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति ने मंगलवार रात इंस्टाग्राम पोस्ट किया। उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें कृति को अपनी वैनिटी वैन में मेकअप टेबल पर बैठकर अपने पहले प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पढ़ते देखा जा सकता है। पहली फोटो में वे सफेद रंग की टीशर्ट पहने हैं, टी-शर्ट पर शब्द लिखे थे, "खुद को फिर से खोजने का समय"।

Kriti Sanon starts her first production Do Patti calls it most challenging role so far
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

पोस्ट की आखिरी तस्वीर में फिल्म का पोस्टर दिख रहा है। इस पर फिल्म के डायरेक्टर शशांक चतुर्वेदी का नाम लिखा है। वहीं सीन नंबर 61, शॉट नंबर 8 और टेक नंबर 1 भी लिखा हुआ है। पोस्ट के साथ कृति ने लिखा, "दो पत्ती पर मेरे लिए शूट का पहला दिन आविष्कार करने का समय! इस बार 2 टोपी पहन रही हूं, एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर की। जैसे ही मैं इस विशेष यात्रा की शुरुआत कर रही हूं, मेरे पेट में बहुत सारी नीली तितलियां नाच रही हैं। मेरी अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका, एक कहानी जिसने मुझे इतनी गहराई से छुआ कि इसे ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स के लिए पहली फिल्म बनना पड़ा! ‘दो पत्ती ’ आइए एक ऐसी फिल्म बनाएं जिस पर हमें गर्व हो ! आइए जादू पैदा करें!"

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon starts her first production Do Patti calls it most challenging role so far
कृति सेनन - फोटो : instagram

इस फिल्म से कनिका ढिल्लों लेखक के तौर पर अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। कृति इस फिल्म से 8 साल बाद दूसरी बार काजोल के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। पहली बार दोनों एक्ट्रेस फिल्म ‘दिलवा ले’ में एक साथ नजर आई थीं। फिल्म ‘दो पत्ती ’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके साथ ही कृति अब अगली बार टाइगर श्रॉफ के साथ गणपत: पार्ट 1 और शाहिद कपूर के साथ एक रोबोटिक प्रेम कहानी में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Kriti Sanon starts her first production Do Patti calls it most challenging role so far
‘दो पत्ती’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यह फिल्म दर्शकों को पहले से कहीं ज्यादा रोमांचकारी रहस्य से भरी सवारी पर ले जाने के लिए तैयार है और दर्शकों को उत्तर भारत की मंत्रमुग्ध कर देने वाली पहाड़ियों पर ले जाएगी, जो रहस्य और साजिश को उजागर करेंगे। फिल्म कत्था पिक्चर्स द्वारा निर्मित और कृति सनोन द्वारा सह-निर्मित है, जिसे कनिका ढिल्लों ने लिखा है और यह विशेष रूप से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed