फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK का विवादित बयान: सनी लियोनी को 'देवी' बना दिया, कहा- इंडस्ट्री वाले तो ऐसी लड़कियां ढूंढते हैं जो...

Thu, 30 Dec 2021 03:31 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 03:31 PM IST
विज्ञापन
KRK targets Sunny Leone for Madhuban song KRK also criticizes Shah Rukh Khan and other Bollywood stars
कमाल आर खान, सनी लियोनी - फोटो : instagram

सनी लियोनी का नया सॉन्ग 'मधुबन में राधिका नाचे' रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिरा हुआ है। इस गाने को लेकर खूब बवाल मचा हुआ है लोग इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं। इस गाने के लिरिक्स और सनी लियोनी के डांस को लेकर इस गाने पर विवाद थमता दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों और साधु-संतों का कहना है कि इस गाने की वजह से हिंदू धर्म का धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। हालांकि मेकर्स ने इस गाने के बोल रिप्लेस करने को भी कहा है लेकिन लोग इसे बैन करने की मांग पर अड़े हुए हैं। अब इसी बीच KRK यानी कमाल आर खान, जो अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने भी सनी लियोनी पर जमकर निशाना साधा है। इतना ही नहीं कमाल खान ने दर्शकों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों तक को जमकर कोसा है।

KRK targets Sunny Leone for Madhuban song KRK also criticizes Shah Rukh Khan and other Bollywood stars
कमाल आर खान - फोटो : कमाल आर खान

अभिनेता, प्रोड्यूसर और निर्देशक KRK इंडस्ट्री में अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर ही किसी न किसी बॉलीवुड स्टार और उनकी फिल्मों के अभिनय पर सवाल उठाते नजर आते हैं। अब केआरके ने मधुबन गाने को लेकर सनी लियोनी पर निशाना साधा है। केआरके ने सनी लियोनी के अतीत का जिक्र करते हुए कहा कि वो पोर्न इंडस्ट्री से आईं इसके बावजूद फिल्म इंडस्ट्री ने उनका साथ दिया। इसके अलावा कमाल आर खान ने अपनी यूट्यूब वीडियो में इस गाने को लेकर कहा, 'उन्होंने पएक पोर्न स्टार को बॉलीवुड का इतना बड़ा स्टार बना दिया'।

KRK targets Sunny Leone for Madhuban song KRK also criticizes Shah Rukh Khan and other Bollywood stars
केआरके
शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे को घेरा-
वीडियो में केआरके सिर्फ सनी लियोनी तक ही नहीं बल्कि शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे को भी खरी-खोटी कहते नजर आए। कमाल आर खान ने कहा, सनी लियोनी को सफल करियर को देखकर शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे जैसे लोग भी एप के जरिए अश्लील वीडियो परोस रहें हैं। आपको बता दें कि हाल ही में शर्लिन का नाम राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में सामने आया था। जिसके बाद ये विवाद काफी बड़ा हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
KRK targets Sunny Leone for Madhuban song KRK also criticizes Shah Rukh Khan and other Bollywood stars
केआरके
इंडस्ट्री के लोगों पर भी साधा निशाना-

केआरके ने अपने वीडियो में एकता कपूर, महेश भट्ट से लेकर शाहरुख खान तक के ऊपर आरोप लगाए। कमाल ने कहा, इन लोगों ने सनी लियोनी के लिए मार्केटिंग की है। केआरके यहीं नहीं रुके वह आगे बोले, भट्ट साहब (महेश भट्ट) और एकता कपूर तो ऐसी लड़कियां ढूंढते फिरते हैं जो न... होने को तैयार रहें। बॉलीवुड के सभी लोगों ने सनी का प्रमोशन किया है, शाहरुख ने सनी को अपनी फिल्म में लिया और बाकी के लोगों ने भी सनी को देवी बना दिया।



 
विज्ञापन
KRK targets Sunny Leone for Madhuban song KRK also criticizes Shah Rukh Khan and other Bollywood stars
केआरके

दर्शकों पर भी उठाए सवाल-
केआरके ने इंडस्ट्री के लोगों और सनी लियोनी के साथ ही लोगों को भी जमकर कोसा। केआरके ने कहा, लोग अपना दिमाग नहीं लगा रहे हैं। सब बस मीडिया की बातों पर आंख बंद करके विश्वास कर रहे हैं और सनी लियोनी के देवी की तरह ट्रीट कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed