सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Krrish 4 Shooting Pushed As Hrithik Roshan And Aditya Chopra Has Dissent On Big Budget Of The Film

‘कृष 4’ को लेकर सामने आई नई अपडेट, क्या ठंडे बस्ते में चली गई ऋतिक रोशन की मच अवेटेड फिल्म?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 09 Feb 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Krrish 4 Update: फैंस बड़ी ही बेसब्री से ‘कृष 4’ का इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म को लेकर एक नई अपडेट सामने आ रही है। जानिए क्या है फिल्म से जुड़ी ये नई जानकारी…

Krrish 4 Shooting Pushed As Hrithik Roshan And Aditya Chopra Has Dissent On Big Budget Of The Film
कृष 4 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस फिल्म से जुड़ी हर एक अपडेट को लेकर काफी उत्सुक हैं। हालांकि, अब जो खबर सामने आ रही है, वो ‘कृष 4’ के फैंस को थोड़ा निराश जरूर कर सकती है। हालांकि, मेकर्स फिल्म की तैयारियों में लगे हुए हैं। जानिए क्या है ‘कृष 4’ को लेकर नई अपडेट?

Trending Videos

बजट बना समस्या
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की नई रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि ‘कृष 4’ की शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। इसकी वजह फिल्म का भारी बजट बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के निर्देशक व एक्टर ऋतिक रोशन और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के बीच फिल्म के बजट को लेकर अभी भी बातचीत जारी है। ऋतिक रोशन जो इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं, फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाना चाहते हैं। जिससे इसका बजट लगभग 500 करोड़ रुपये जा रहा है। जबकि आदित्य चोपड़ा फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपए से ऊपर रखने के मूड में नहीं लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वजह से फिल्म के बजट को लेकर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। कई दौर की बातचीत के बावजूद यह मतभेद सुलझ नहीं पाया है, जिसके चलते यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म को फिलहाल रोक दिया गया है। रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि बजट पर सहमति न बन पाने के कारण फिल्म का निर्माण अब 2026 में शुरू होने की संभावनाएं भी कम हो गई हैं।

अन्य प्रोडक्शन हाउस से भी बात कर रहे ऋतिक
पहले ऐसी घोषणा की गई थी कि ‘कृष 4’ इस साल फ्लोर पर आ जाएगी और फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। हालांकि, अब बजट को लेकर आ रहीं समस्याओं को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि फिल्म को आगे बढ़ा दिया जाएगा। हालांकि, ऋतिक रोशन फिल्म की स्क्रिप्ट पर लगातार काम कर रहे हैं। साथ ही सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक कई और प्रोडक्शन हाउस से भी फिल्म को लेकर संपर्क कर रहे हैं, जो उनकी इच्छा के मुताबिक बजट में फिल्म के निर्माण के लिए राजी हो सकें। 


यह खबर भी पढ़ेंः ‘मैं बहुत नर्वस हूं’, प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद अरिजीत का पहला लाइव शो; अनुष्का शंकर के साथ किया परफॉर्म

‘वॉर 2’ में आखिरी बार नजर आए थे ऋतिक
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे। यह फिल्म भी यशराज फिल्म्स के बैनर तले ही बनाई गई थी। फिल्म में ऋतिक के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। वहीं क्रिटिक्स ने भी फिल्म की काफी आलोचना की थी। इसके बाद अब ऋतिक रोशन के खाते में होम्बले फिल्म्स की एक फिल्म है। रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक जल्द ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed