फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Leo: दलपति विजय की 'लियो' इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे ये ब्लॉकबस्टर फिल्म

Fri, 10 Nov 2023 12:29 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 10 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Leo ott release date out thalapathy vijay starrer film on netflix after diwali details inside
लियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तमिल सुपरस्टार दलपति विजय अपनी फिल्म 'लियो' को लेकर खबरों की सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दिनों अभिनेता की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। तो वहीं, लोकेश कनगराज और तलपति विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लियो' बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है।
Leo ott release date out thalapathy vijay starrer film on netflix after diwali details inside
लियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लोकेशन कनगराज के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन थ्रिलर में दलपति विजय के अलावा संजय दत्त, अर्जुन, तृषा, गौतम वासुदेव मेनन, मैसस्किन, मैडोना सेबेस्टियन और जॉर्ज मैरीन भी हैं। 'लियो' असल में लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स की तीसरी फिल्म है। 'लियो' को जिस तरह की सफलता मिली है, उसे देखते हुए अब मेकर्स फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म के ओटीटी वर्जन के लिए लोकेश कनगराज  की टीम ने कई बदलाव किए हैं।

Leo ott release date out thalapathy vijay starrer film on netflix after diwali details inside
लियो - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'लियो' दिवाली के बाद 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। अभी तक ओटीटी पर रिलीज के लिए मेकर्स सिनेमाघरों में रिलीज के बाद चार सप्ताह का इंतजार करते हैं। लेकिन इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि दलपति विजय और लोकेश कनगराज दिवाली पर सरप्राइज दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को अब 16 नवंबर को ही ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Leo ott release date out thalapathy vijay starrer film on netflix after diwali details inside
लियो - फोटो : social media

हालांकि, अभी तक मेकर्स या नेटफ्लिक्स की ओर से इस ओर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उम्मीद यह भी है कि दिवाली के त्योहार के कारण फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बढ़ोतरी होने की संभवना है। ऐसे में तैयारी यह है कि दिवाली के बाद फैंस को ओटीटी पर इस फिल्म का तोहफा दिया जाए।

विज्ञापन
Leo ott release date out thalapathy vijay starrer film on netflix after diwali details inside
लियो-जेलर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि, इस फिल्म की कहानी और भरपूर एक्शन को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ये फिल्म रिलीज के 6 दिन में ही 500 करोड़ पार करने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है। फिल्म को लेकर क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: 'गुलाम' के लिए आमिर खान ने मेकर्स को सुझाया था शरत सक्सेना का नाम, अभिनेता ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed