फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   lyricist manoj muntashir shared his views about trolling of film adipurush

Manoj Muntashir: तीन साल बाद फिर ‘आदिपुरूष’ पर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- ‘पीछे मुड़कर देखता हूं तो शर्म आती है’

Sat, 25 Jul 2026 12:57 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 25 Jul 2026 12:57 PM IST
सार

Manoj Muntashir On Adipurush Trolling: गीतकार, कवि और पटकथा व संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘आदिपुरूष’ के डायलॉग लिखे थे। फिल्म को मिली ट्रोलिंग पर मनोज ने रिलीज के तीन साल बाद फिर अपनी भावनाएं साझा कीं। जानें मनोज ने क्या कहा?

विज्ञापन
lyricist manoj muntashir shared his views about trolling of film adipurush
फिल्म 'आदिपुरूष', मनोज मुंतशिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘आदिपुरूष’ में पौराणिक महाकाव्य रामायण को बड़े पर्दे पर जीवंत करने की कोशिश की गई थी। मगर दर्शकों को फिल्म का नवीनीकरण पसंद नहीं आया था। यह फिल्म अपने संवाद और वीएफएक्स समेत कई चीजों के लिए बुरी तरह ट्रोल की गई थी। अब एक बार फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने इस फिल्म को लेकर बात की है।

विज्ञापन


मनोज ने बताया- क्यों डरी हुईं थीं पत्नी?
फिल्म ‘आदिपुरुष’ को इसकी रिलीज के पहले से दर्शकों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था। फिल्म का ट्रेलर देखकर ही दर्शकों ने इस पर चर्चा करना शुरू कर दी थी। हाल ही में टाइम्स नाउ से बातचीत में फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर ने कहा, ‘आदिपुरुष' की रिलीज से लगभग छह महीने पहले से ही लोगों ने फिल्म निर्माताओं पर सवाल उठाना और फिल्म को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। मेरी पत्नी को डर था कि मेकर्स का समर्थन करते ही मैं भी इस विरोध का चेहरा बन जाऊंगा।’

विज्ञापन

lyricist manoj muntashir shared his views about trolling of film adipurush
फिल्म 'आदिपुरूष' - फोटो : सोशल मीडिया

'पीछे मुड़कर देखता हूं तो शर्म आती है'
फिल्म को याद करते हुए लेखक मनोज मुंतशिर ने आगे कहा, ‘ शुरुआत में मैं थोड़ा उदास था। मुझे यह समझने में दो दिन लगे कि हुआ क्या है। बाद में समझ आया कि यह फिल्म मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी और उस फिल्म का बचाव करना उससे भी बड़ी गलती।'
मुंतशिर कहते हैं, 'फिल्म को लेकर जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मुझे बहुत शर्म आती है। जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैं इस देश से माफी मांगता हूं। अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे शर्म आती है कि मैंने क्या लिखा था? मुझे नहीं पता कि लिखते समय मैं क्या सोच रहा था?’

lyricist manoj muntashir shared his views about trolling of film adipurush
फिल्म 'आदिपुरूष' - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े बजट की फिल्म थी ‘आदिपुरूष’
‘आदिपुरूष’ एक बड़े बजट की फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म की कास्ट में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में थे।
फिल्म लगभग 600 करोड़ के बजट में बनी थी। मगर इसकी कहानी को अधुनिक रूप देने की वजह से दर्शकों ने फिल्म का काफी विरोध किया।
हालांकि, इतना ट्रोल होने के बाद भी फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 390 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed