फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maddock Films in trouble due to lockdown Varun Dhawan film Ekkis postponed and alia bhatt denied in a film

लॉकडाउन के चलते मैडॉक फिल्म्स संकट में, वरुण धवन की इक्कीस लटकी, आलिया का भी अगली फिल्म से इन्कार

Fri, 17 Apr 2020 11:40 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 17 Apr 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Maddock Films in trouble due to lockdown Varun Dhawan film Ekkis postponed and alia bhatt denied in a film
Varun Dhawan And Alia Bhatt - फोटो : Social Media

फिल्म अंग्रेजी मीडियम पर पड़ी कोरोना की मार ने मशहूर निर्माता दिनेश विजन को संकट में डाल दिया है। उनकी पिछले महीने शुरू होने वाली वरुण धवन स्टारर फिल्म इक्कीस की शूटिंग अनिश्चितकाल तक के लिए टल गई है। वहीं, उनकी एक और फिल्म में काम करने से आलिया भट्ट ने मना कर दिया है।

विज्ञापन


जियो स्टूडियोज के साथ तीन फिल्मों मेड इन चाइना, लव आजकल और अंग्रेजी मीडियम की डील पूरी कर चुके दिनेश विजन अब आगे की फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं। लेकिन, इन तीनों फिल्मों की मार्केट वैल्यू कुछ खास न बन पाने के चलते दिनेश को अब नए प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र और आरआरआर के अलावा हिंदी सिनेमा की शानदार अभिनेत्री आलिया भट्ट के नाम की चर्चाएं निर्माता दिनेश विजन की हॉरर कॉमेडी फिल्म के लिए भी चलती रही हैं। लेकिन सूत्रों ने अब ये साफ कर दिया है कि आलिया अब दिनेश विजन की इस फिल्म में काम नहीं करेंगी। इसकी वजह कोरोना काल के चलते आलिया के पास इकट्ठी हुई फिल्में हैं, जिनकी तारीखें पिछले एक महीने से ज्यादा वक्त से शूटिंग बंद होने के चलते उथल पुथल हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि दिनेश के इस प्रोजेक्ट की फिलहाल पटकथा पूरी तरह से तैयार है और आलिया की हां मिलने के बाद उन्होंने बाकी काम शुरू कर दिया था। उधर, इससे बड़ा झटका दिनेश विजन को उनकी फिल्म इक्कीस न शुरू होने पाने का लगा है। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक श्रीराम राघवन निर्देशित करने वाले थे। फिल्म की शूटिंग अब कब शुरू होगी, इस बारे में मैडॉक फिल्म्स कुछ भी कहने की सूरत में नहीं है।

अमर उजाला की खबर का असर: मुंबई में किराए पर रह रहे लोगों को मिली तीन महीने तक की छूट
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed