फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   madhri dixit start online dance academy

अब माधुरी दीक्षित से ऑनलाइन सीखिए डांस

Wed, 27 Feb 2013 12:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 27 Feb 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
madhri dixit start online dance academy

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने एक ऑनलाइन नृत्य अकादमी शुरू की है और वह इसे प्रशसंकों के करीब पहुंचने का नया और अनोखा तरीका मानती हैं। उन्होंने 'डांस विद माधुरी दीक्षित डॉट कॉम' नृत्य अकादमी शुरू की है। इससे आप घर बैठे सीधे माधुरी दीक्षित से डांस की बारीकियां सीख सकेंगे।

विज्ञापन


वेबसाइट जारी करते हुए 45 साल की माधुरी ने कहा, "पहला कदम वह था, जब हमने वेबसाइट बनाई थी और दूसरा जब हमने एप्लिकेशन तैयार किए। यह मेरा अपने प्रशंसकों के करीब पहुंचने का तरीका है। मैं अपने प्रशंसकों के लिए कुछ करना चाहती हूं, जिन्होंने हमेशा मुझे प्यार दिया है।"
विज्ञापन


माधुरी इस वेबसाइट के माध्यम से अपने प्रशंसकों को सभी प्रकार की नृत्य शैलियां सिखाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "हम इसे ऐसी नृत्य अकादमी बनाना चाहते हैं, जहां एक छत के नीचे सभी नृत्य शैलियों को सीखा जा सके, चाहे वे भारतीय हों, लोक नृत्य हों, शास्त्रीय हों या फिर पाश्चात्य। नृत्य हमेशा से मेरा जुनून रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी आने वाली फिल्म 'डेढ़ इश्किया' और 'गुलाब गैंग' के बारे में माधुरी ने कहा, "मैं 'डेढ़ इश्किया' का इंतजार कर रही हूं। इसमें नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी हैं, जो बहुत अच्छे अभिनेता हैं। दोनों के साथ काम करना सम्मान की बात है। 'गुलाब गैंग' बहुत अलग फिल्म है। मैं फिल्म में बहुत अच्छा और मजबूत किरदार निभा रही हूं। मुझे काम करने में आनंद आ रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed