फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Madhuri Dixit Birthday: gulaab gang to Devdas Mrityudand khalnayak Know about Women centric Movies of actress

Madhuri Dixit Birthday: माधुरी दीक्षित के महिला केंद्रित किरदार, इस फिल्म से हथिया ली थी नंबर वन की कुर्सी

Thu, 15 May 2025 07:01 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 15 May 2025 07:01 AM IST
सार

Madhuri Dixit Birthday: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज 15 मई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपने अभिनय ही नहीं, खूबसूरती और डांस से भी उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। आज बात करेंगे माधुरी के उन किरदारों की जो महिला आधारित हैं।

विज्ञापन
Madhuri Dixit Birthday: gulaab gang to Devdas Mrityudand khalnayak Know about Women centric Movies of actress
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म 'अबोध' से अपना करियर शुरू करने वाली माधुरी दीक्षित ने कई जबर्दस्त फिल्मों में काम किया है। 90 के दशक में उन्होंने स्टारडम का शीर्ष छुआ। आज भी उनका आभामंडल बरकरार है। माधुरी दीक्षित ने यूं तो कई दमदार फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ऐसी कई फिल्में की हैं, जो महिला किरदारों को केंद्र में रखकर बनाई गईं। जानते हैं माधुरी के ऐसे ही महिला केंद्रित किरादारों के बारे में...

विज्ञापन

Madhuri Dixit Birthday: gulaab gang to Devdas Mrityudand khalnayak Know about Women centric Movies of actress
तेजाब - फोटो : सोशल मीडिया

तेजाब (1988)
इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने मोहिनी का किरदार निभाया। निर्देशक एन चंद्रा की फिल्म ने माधुरी की किस्मत के सितारे पलट डाले। फिल्म सुपरहिट रही। अनिल कपूर के साथ उनकी जोड़ी बनी। फिल्म में माधुरी ने मोहिनी की भूमिका निभाई है, जो एक तड़ीपार मुन्ना से प्रेम करती है। 'तेजाब' का म्यूजिक सुपर हिट रहा और माधुरी पर फिल्माए गए गाने, एक दो तीन, ने कामयाबी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पहली बार माधुरी दीक्षित को बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमीनेशन इसी फिल्म में मिला। फिल्म तेजाब सिनेमाघरों में 50 हफ्तों से भी ज्यादा समय तक चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

Madhuri Dixit Birthday: gulaab gang to Devdas Mrityudand khalnayak Know about Women centric Movies of actress
प्रेम प्रतिज्ञा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेम प्रतिज्ञा (1989)
इस फिल्म में माधुरी दीक्षित लक्ष्मी बनीं। मिथुन चक्रवर्ती के साथ उन्होंने ऐसा रोल किया जो उनकी ग्लैमर इमेज से बिल्कुल अलग रहा। फिल्म के निर्देशक थे साउथ के मशहूर निर्देशक बापू। माधुरी ने इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर फीमेल पुरस्कार जीता और हिंदी सिनेमा में श्रीदेवी की नंबर वन की कुर्सी भी हथिया ली।

विज्ञापन

Madhuri Dixit Birthday: gulaab gang to Devdas Mrityudand khalnayak Know about Women centric Movies of actress
साजन - फोटो : सोशल मीडिया

साजन (1991)
लॉरेंस डिसूजा की फिल्म 'साजन' में माधुरी ने पूजा का रोल निभाया। इस फिल्म माधुरी के साथ सलमान खान और संजय दत्त नजर आए। यह फिल्म सुपरहिट रही। इसी फिल्म से संजय और माधुरी की दोस्ती भी शुरू हुई। माधुरी को इस फिल्म के लिए फिल्फेयर बेस्ट एक्टर-फीमेल का नॉमीनेशन मिला।

Madhuri Dixit Birthday: gulaab gang to Devdas Mrityudand khalnayak Know about Women centric Movies of actress
बेटा - फोटो : सोशल मीडिया

बेटा (1992)
निर्देशक इंद्र कुमार की इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर के साथ काम किया। वे सरस्वती की भूमिका में नजर आईं। इस फिल्म में माधुरी ने एक आदर्श बहू और एक चतुर पत्नी का शानदार किरदार निभाया। अरुणा ईरानी और माधुरी के बीच पर्दे पर सास बहू की नोंक झोंक को लोगों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म पांच फिल्मफेयर अवार्ड जीतने के साथ ही साल 1992 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बानी। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए माधुरी को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर – फीमेल का अवॉर्ड दिया गया। 

Madhuri Dixit Birthday: gulaab gang to Devdas Mrityudand khalnayak Know about Women centric Movies of actress
खलनायक - फोटो : सोशल मीडिया

खलनायक (1993)
निर्देशक सुभाष घई, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त के साथ माधुरी को एक बार फिर काम करने का मौका मिला फिल्म खलनायक में। इस फिल्म में वे गंगोत्री बनी नजर आईं। खलनायक साल 1992 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। इसके साथ ही खलनायक 90 के दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बनी। इस फिल्म के लिए भी माधुरी दीक्षित को बेस्ट फिल्मफेयर एक्ट्रेस के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। 

Madhuri Dixit Birthday: gulaab gang to Devdas Mrityudand khalnayak Know about Women centric Movies of actress
हम आपके हैं कौन - फोटो : सोशल मीडिया

हम आपके हैं कौन (1994)
इस फिल्म में काम करने के बाद 90 के दशक के बच्चे माधुरी दीक्षित को निशा के रूप में ही जानने लगे। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वे सलमान खान के अपोजिट नजर आईं। यह फिल्म तब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी। इस फिल्म ने उस साल पांच फिल्मफेयर अवार्ड जीते। इस बार भी माधुरी को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर - फीमेल के अवॉर्ड से नवाजा गया। 

Madhuri Dixit Birthday: gulaab gang to Devdas Mrityudand khalnayak Know about Women centric Movies of actress
मृत्युदंड - फोटो : सोशल मीडिया

मृत्युदंड (1997)
शबाना आजमी, माधुरी दीक्षित और ओम पुरी जैसे बेहतरीन अदाकारों से सजी और प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म 'मृत्युदंड' में माधुरी के शानदार अभिनय का जलवा देखने को मिला। महिला प्रधान मुद्दों पर बनी यह फिल्म बॉक्स आफिस पर सफल रही और इस फिल्म में केतकी का किरदार निभाने वाली माधुरी को बेस्ट एक्टर-फीमेल का स्क्रीन अवॉर्ड दिया गया।

दिल तो पागल है (1997)
इस फिल्म में उन्होंने पूजा का किरदार निभाया। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी 'दिल तो पागल है' में माधुरी एक बार फिर शाहरुख खान के साथ नजर आई। माधुरी के साथ साथ इस फिल्म में करिश्मा कपूर भी थी। इस फिल्म ने कुल मिलाकर आठ फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते। शानदार अभिनय के लिए माधुरी को इस बार भी फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर-फीमेल अवार्ड मिला। 

Madhuri Dixit Birthday: gulaab gang to Devdas Mrityudand khalnayak Know about Women centric Movies of actress
चंद्रमुखी - फोटो : सोशल मीडिया

देवदास (2002)
शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास देवदास पर आधारित और संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस सुपरहिट फिल्म में एक बार फिर माधुरी और शाहरुख खान साथ नजर आए। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में माधुरी ने तवायफ चंद्रमुखी का रोल किया। पारो की भूमिका में ऐश्वर्या राय नजर आईं। 'देवदास' को कान फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया और 2003 में इस फिल्म को ऑस्कर के सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा कैटेगरी के लिए भी भारत से नामित किया गया। देवदास को पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों सहित 11 फिल्मफेयर पुरस्कार मिले।   

Superman Trailer: 'तुम्हारे फैसले और कर्म, यही बताते हैं कि असल में तुम कौन हो?' सुपरमैन का धांसू ट्रेलर आया

Madhuri Dixit Birthday: gulaab gang to Devdas Mrityudand khalnayak Know about Women centric Movies of actress
गुलाब गैंग - फोटो : सोशल मीडिया

गुलाब गैंग (2014)
इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने रज्जो का रोल अदा किया। रज्जो एक गावों में महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए उन्हें पढ़ना सिखाती है। वो चाहती है कि गांव में लड़कियों के लिए एक स्कूल बने। सौमिक सेन निर्देशित इस फिल्म में जूही चावला भी नजर आईं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म नहीं चल पाई।

Miss World 2025: भक्ति भाव में डूबीं मिस वर्ल्ड प्रतिभागी, तेलंगाना के प्रसिद्ध रामप्पा मंदिर के किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed