फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Madhuri Dixit has given her Mumbai office on rent will charge rent in 3 lakhs

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने किराए पर दिया मुंबई का ऑफिस, लाखों में कमाएंगी अभिनेत्री

Tue, 17 Dec 2024 11:08 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Dec 2024 11:08 AM IST
सार

माधुरी दीक्षित ने अपना मुंबई का ऑफिस 3 लाख रुपये प्रति माह पर किराए में दिया है। इसके साथ ही वे अब रियल स्टेट बिजनेस में कदम रख चुकी हैं। माधुरी ने इसी साल लोअर परेल में एक फ्लैट भी किराए पर लिया था।

विज्ञापन
Madhuri Dixit has given her Mumbai office on rent will charge rent in 3 lakhs
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अब रियल स्टेट बिजनेस में कदम रख चुकी हैं। माधुरी दीक्षित अपने मुंबई ऑफिस को 3 लाख रुपये प्रति महीने किराए पर दे रही हैं। यह ऑफिस मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में है और इसे एक निजी कंपनी को किराए पर दिया गया है।
विज्ञापन

किराए पर दिया अपना ऑफिस
खबरों की मानें तो माधुरी दीक्षित ये कदम अतिरिक्त आय के लिए उठा रही हैं। चाहे वह आलीशान घर हो या कमर्शियल प्रॉपर्टी - आय के अतिरिक्त स्रोत के रूप में ये फैसला लिया है। माधुरी का ऑफिस 1,594.24 वर्ग फीट में फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Madhuri Dixit has given her Mumbai office on rent will charge rent in 3 lakhs
माधुरी दीक्षित - फोटो : PTI
किराए पर उठाया अपार्टेमेंट 
माधुरी दीक्षित ने मुंबई की रियल स्टेट मार्केट में अपने ऑफिस को किराए पर उठाया है। उन्होंनेये  इस रियल स्टेट मार्केट में 3 लाक रुपये प्रति माह की दर से अपना ऑफिस उठाया है। ये ऑफिस मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित है। इससे पहले माधुरी लोअर परेल में स्थित अपने लग्जरी अपार्टमेंट खरीद चुकी हैं। इस अपार्टमेंट के लिए उन्होंने 48 करोड़ रुपये अदा किए हैं।
 

Bigg Boss 18: 'टाइम गॉड' टास्क में भिड़े रजत और करण वीर, गर्मागर्मी के बीच हाथापाई तक पहुंची बात

विज्ञापन

कुछ इतना है घर का एरिया
माधुरी ने इस संपत्ति की रजिस्ट्री 28 सितंबर 2022 को कराई थी। 53वीं मंजिल पर स्थित माधुरी का ये अपार्टमेंट 5384 स्क्वायर फुट में फैला है। अपार्टमेंट के साथ उनको सात कार पार्किंग स्लॉट भी मिला है। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में माधुरी दीक्षित ने मुंबई में तीन साल के लिए 12.5 लाख रुपये महीने किराए पर एक घर लिया था।

माधुरी ने साझा की ये बात
माधुरी दीक्षित ने साझा किया कि उनका अगला प्रोजेक्ट उनके दर्शकों को आश्चर्यचकित करेगा। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं इस साल खुद को चुनौती देने जा रही हूं। मैं जल्द ही अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाली हूं। यह कुछ बहुत अलग और चुनौतीपूर्ण है, कुछ ऐसा जो मैंने पहले नहीं किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed