फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Madhuri Dixit hubby Dr Nene dropped 18 kgs after quitting drinking turning vegan

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित के पति डॉ. नेने ने शराब छोड़ने के बाद 18 किलो घटाया वजन, बने शाकाहारी

Wed, 23 Apr 2025 05:55 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 23 Apr 2025 05:55 PM IST
सार

Madhuri Dixit Hubby Dr Nene: माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने शाकाहारी बनकर पूरे 18 किलो वजन घटाया है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया और बताया कि उन्होंने अपना वजन क्यों कम किया...

विज्ञापन
Madhuri Dixit hubby Dr Nene dropped 18 kgs after quitting drinking turning vegan
माधुरी दीक्षित के पति डॉ राम नेने ने घटाया 18 किलो वजन - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene

विस्तार

बॉलीवुड धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के पति और मशहूर कार्डियक सर्जन डॉ. श्रीराम नेने ने अपनी सेहत में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने शाकाहारी जीवनशैली अपनाई और 18 किलो वजन कम किया है। 
विज्ञापन

 

क्यों बने शाकाहारी
द इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, माधुरी दीक्षित के पति डॉ नेन ने हाल ही में एक पैनल चर्चा के दौरान अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि उनके स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें पता चला की उनकी सेहत ठीक नहीं है। डॉक्टर होने के बावजूद उनकी सेहत खराब थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी जीवनशैली बदलने का फैसला किया। डॉ. नेने ने शराब छोड़ दी और शाकाहारी भोजन शुरू किया। इसके बाद उन्होंने पूरे 18 किलो वजन घटाया। यह कमाल डॉ नेने ने करीब 9-10 महीनों में कर दिखाया और अपनी सेहत को पूरी तरह से बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की भी कर चुके हैं मदद
डॉ. नेने ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने पिता की सेहत भी सुधारी थी, जिन्हें 80 साल की उम्र में डायबिटीज की दवा से छुटकारा मिल गया। डॉ. नेने कई सालों तक अमेरिका में डॉक्टर के तौर पर काम किया है और अब भारत में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में युवा उद्यमियों की मदद कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:
साउथ में खूब जमीं इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ साउथ अभिनेताओं की जोड़ी, राम चरण-जान्हवी की जोड़ी भी शामिल..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed