{"_id":"680be1c1e9084c9ac1095d4b","slug":"madhuri-dixit-in-laws-were-not-happy-when-dr-nene-moved-london-to-india-for-her-quit-job-as-head-of-hospital-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित के ससुराल वाले नहीं थे खुश, जब लंदन से सबकुछ छोड़ भारत आए डॉ. नेने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित के ससुराल वाले नहीं थे खुश, जब लंदन से सबकुछ छोड़ भारत आए डॉ. नेने
Sat, 26 Apr 2025 12:58 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:58 AM IST
सार
Madhuri Dixit In Laws: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके पति, कार्डियो वैस्कुलर सर्जन डॉ. श्रीराम नेने ने 2011 में अपने परिवार के साथ भारत लौटने का फैसला किया था, लेकिन इस फैसले से डॉ. नेने के माता-पिता नाखुश थे।
विज्ञापन
श्रीराम नेने माधुरी दीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माधुरी दीक्षित अपने अभिनय करियर पर ध्यान देना चाहती थीं, जबकि डॉ. नेने ने अमेरिका में अपनी सफल मेडिकल प्रैक्टिस छोड़कर भारत आने का निर्णय लिया। इस फैसले से उनके माता-पिता खुश नहीं थे, क्योंकि डॉ. नेने अमेरिका में एक प्रतिष्ठित कार्डियोवैस्कुलर और थोरेसिक सर्जन थे
विज्ञापन
डॉ नेने का खुलासा
डॉ. नेने ने लंदन से भारत लोटने की बात पर अपने यूट्यूब चैनल पर खुलकर बात की। माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने 2011 में भारत लौटे थे। उन्होंने बताया कि वह भारतीय मूल के हैं और उनके माता-पिता को यह पसंद नहीं था कि वह एक ऐसी नौकरी छोड़ रहे हैं, जो हर भारतीय का सपना होती है। उन्होंने कहा, "मैं एक दिन में 3-5 मरीजों की ओपन हार्ट सर्जरी कर सकता हूं, लेकिन मैं चाहता था कि स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक और मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए।"

डॉ. नेने ने अपने शुरुआती करियर के बारे में भी बताया
14 साल की उम्र में डॉ. नेने एक टेक उद्यमी थे, लेकिन माता-पिता के कहने पर डॉक्टर बने। उन्हें मेडिसिन का क्षेत्र बहुत पसंद आया, क्योंकि मरीजों को ठीक होते देखना और उनके जीवन में बदलाव लाना उन्हें खुशी देता था।

कब हुई डॉ. नने और माधुरी से शादी
माधुरी और डॉ. नेने की शादी 1999 में हुई थी, जिसके बाद माधुरी अमेरिका के डेनवर चली गई थीं। वहां उन्होंने पारिवारिक जीवन पर ध्यान दिया और बॉलीवुड से दूरी बना ली। जब 2011 में माधुरी भारत लौटीं तो उनके सभी प्रशंसक बेहद खुश हुए।

एक्स पर दी थी भारत लौटने की जानकारी
माधुरी ने भारत लौटने की बात को एक्स के जरिए जाहिर किया था। माधुरी ने कहा, "हम भारत में लौटने वाले हैं। घर वापस आना अच्छा रहेगा।" यह कदम माधुरी के प्रशंसकों के लिए खुशी की बात थी, क्योंकि इसके बाद वह फिर से बॉलीवुड में सक्रिय हुईं।
यह भी पढ़ें:
Vvan: ''वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट'' में सिद्धार्थ संग शामिल हुईं साउथ अभिनेत्री, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग..