{"_id":"60b8607ebf4504270c4e4983","slug":"madhuri-dixit-shares-photo-in-ethnic-look-wins-netizens-hearts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: माधुरी दीक्षित ने साझा की सुंदर तस्वीर तो फैंस ने दे दिए ऐसे कमेंट, देखें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: माधुरी दीक्षित ने साझा की सुंदर तस्वीर तो फैंस ने दे दिए ऐसे कमेंट, देखें
Thu, 03 Jun 2021 10:46 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित
- फोटो : माधुरी दीक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी एक मुस्कान से लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा देने वाली अदाकारा माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। माधुरी अक्सर अपने फैंस के साथ अपने परिवार की और फिल्मों से जुड़ी तस्वीरें साझा करती हैं। वहीं फैंस भी दिल खोलकर माधुरी की तस्वीरों पर प्यार लुटाते हैं। इस बार भी जैसे ही माधुरी ने अपने नए लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। दरअसल, माधुरी ने इंस्टाग्राम पर इंडियन लुक में अपनी तस्वीर साझा की है। जिसे देख फैंस दीवाने हो गए हैं। हालांकि ये पहला मौका नही है जब उनका इतना खूबसूरत लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले दिनों माधुरी ने जब स्कर्ट और सिल्क के शर्ट के कांबिनेशन में स्टेज पर अदाएं दिखाई थीं। तो बीटाउन की नई हसीनाएं भी उनके लुक के आगे फीकी लग रही थीं। फैशन और स्टाइल के मामले में आगे माधुरी हमेशा ही एलिगेंट और लुक्स के मामले में आगे रहती हैं। वहीं बीटाउन की कितनी हसीनाएं तो उनके लुक्स को कॉपी करने की कोशिश करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने संग एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुई। इस प्यारी सी तस्वीर में श्रीराम नेने और माधुरी एक दूसरे को गले लगाए दिख रहे हैं। माधुरी ने फुल स्लीव टॉप के साथ डंगरी पहनी है वही आउटफिट से मैच करते हुए सफेद जूते भी पहने हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एक चश्मा भी पहना है। वहीं बात करें श्रीराम नेने की आउटफिट की तो उन्होंने ऊपर नेवी ब्लू स्वेटर पहना है। शॉर्ट्स और व्हाइट स्नीकर पहने श्रीराम नेने इस तस्वीर मे काफी अच्छे लग रहे हैं। वहीं माधुरी दीक्षित भी इस तस्वीर में बेहद प्यारी लग रहीं।