{"_id":"4cc1fe74-6ab7-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"madhuri-dixit-sings-old-films-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी फिल्मों के गाने गा रही हैं माधुरी दीक्षित ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुरानी फिल्मों के गाने गा रही हैं माधुरी दीक्षित
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 30 Jan 2013 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा के बाद इन दिनों लगता है कि माधुरी दीक्षित नेने पर भी गायकी का खुमार छा गया है। खबरों की मानें तो 'गुलाब गैंग' की शूटिंग कर रही माधुरी दीक्षित को जब भी शूटिंग से ब्रेक मिलता है वह सेट पर गायकी की पाठशाला शुरु कर देती हैं। जिसमें उनका साथ निर्देशक शौमिक सेन देते हैं।
विज्ञापन
शौमिक गिटार बजाने में माहिर हैं, सो शौमिक गिटार बजाते हैं और माधुरी पुराने हिट फिल्मी गीतों को गाकर सभी का मनोरंजन करती हैं। सेट पर मौजूद लोगों की मानें तो माधुरी थकान मिटाने का इसे बेहतरीन जरिया करार देती हैं।
विज्ञापन
सेट पर मौजूद अन्य लोगों के लिए यह एक मनोरंजन का साधन भी बन गया है। क्योंकि माधुरी जितनी अभिनय में माहिर हैं उतनी सुरों की भी पक्की हैं। वैसे माधुरी की इस पाठशाला के बारे में जानने के बाद अगर भविष्य में वे किसी फिल्म में अपनी आवाज में गाना गाती हैं या प्रियंका के नक्शेकदम पर एक एलबम निकाल लें तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन