फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahakumbh 2025: Preity Zinta shares photos on social media says All roads lead to the MahaKumbh

Preity Zinta: 'सभी रास्ते महाकुंभ की ओर जाते हैं', भक्ति में लीन दिखीं प्रीति, यूजर बोले- 'यूपी में स्वागत है'

Mon, 24 Feb 2025 04:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Feb 2025 04:13 PM IST
सार

Preity Zinta: प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। देश-दुनिया से तमाम श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। फिल्मी सितारे भी त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। आज सोमवार को अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी तस्वीर शेयर की है।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: Preity Zinta shares photos on social media says All roads lead to the MahaKumbh
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। बड़ी संख्या में दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु आ रहे हैं। फिल्मी सितारे भी पीछे नहीं हैं। कई हीरो-हीरोइन भी संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। आज सोमवार को अक्षय कुमार प्रयागराज पहुंचे और उन्होंने संगम स्नान किया। इसके अलावा अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने महाकुंभ का जिक्र किया है।

विज्ञापन

महादेव की भक्ति में हुईं लीन
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे महादेव की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। माथे पर चंदन लगाए दिख रही हैं। उनके गले में पुष्प माला है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'सभी रास्ते महाकुंभ की ओर जाते हैं। सत्यम शिवम् सुंदरम्'। उन्होंने हैशटैग में महाकुंभ और प्रयागराज लिखा है।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Preity G Zinta (@realpz) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स बोले- 'यूपी में स्वागत है'
प्रीति जिंटा के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उत्तर प्रदेश में स्वागत है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसलिए आप हमारी पसंदीदा अभिनेत्री हैं'। कुछ यूजर 'हर हर महादेव' का जयकारा लिख रहे हैं। प्रीति जिंटा ने त्रिवेणी में स्नान किया या नहीं, इसकी जानकारी नहीं दी है। प्रीति जिंटा साल 2013 में भी महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज पहुंची थीं। 

Mahakumbh : महाकुंभ में बॉलीवुड-अध्यात्म का अद्भुत संगम, अक्षय कुमार ने लगाई डुबकी, सीएम योगी को दिया धन्यवाद


 
विज्ञापन

इस फिल्म में नजर आएंगी प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे बॉलीवुड फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी। इसमें वे सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। आमिर खान ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म इस साल जून में रिलीज होगी। 

Mahakumbh 2025 Live: हादसे की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग दूसरी बार पहुंचा, मुख्य चुनाव आयुक्त ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed