‘मैं वापस आऊंगा’ का कमाल, दूसरे शुक्रवार कलेक्शन हुआ डबल; इम्तियाज अली बोले- ‘थोड़ा हैरान, पर बहुत खुश’
Imtiaz Ali: फिल्ममेकर इम्तियाज अली अपनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के दूसरे शुक्रवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर काफी भावुक और हैरान हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘मैं वापस आऊंगा’ ने दूसरे शुक्रवार को 130% से ज्यादा की उछाल दर्ज की है, जिससे अब इसके अच्छे लाइफटाइम कलेक्शन की उम्मीद बढ़ गई है। इसी पर डायरेक्टर इम्तियाज अली ने खुशी जताई है और बयान दिया है।
थोड़ा हैरान भी हूं और बहुत खुश हूं
इम्तियाज अली इस समय दिल्ली में हैं, जहां उन्होंने अचानक थिएटर जाकर दर्शकों को सरप्राइज दिया। इस दौरान उन्होंने फिल्म के शानदार रिस्पॉन्स पर बात की।
उन्होंने कहा, ‘पहले जिस दिन शुक्रवार को फिल्म रिलीज हुई थी, और आज एक हफ्ते बाद फिर शुक्रवार है, तो कलेक्शन पहले शुक्रवार से शायद डबल है। यह सब जनता की वजह से हुआ है, वर्ड ऑफ माउथ की वजह से हुआ है। यह एक ओवरवेल्मिंग फीलिंग है, बहुत खुशी की बात है। मैं थोड़ा हैरान भी हूं और बहुत खुश हूं। मैं जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।’
फिल्म की दमदार वापसी
‘मैं वापस आऊंगा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी नजर आ रहे हैं। फिल्म की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही थी। पहले दिन सिर्फ 1.15 करोड़ और ओपनिंग वीकेंड में करीब 5.50 करोड़ का कलेक्शन हुआ।
लेकिन इसके बाद फिल्म ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी। वीकडेज में टिके रहने के बाद दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने बाजी पलट दी और 4.30 करोड़ का कलेक्शन किया, जो पहले शुक्रवार के मुकाबले 130% ज्यादा है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: ‘क्या दोनों फिर से साथ आ गए हैं?’, तमन्ना-विजय को साथ देखकर फैंस ने पूछे सवाल, वायरल हुआ वीडियो
अब फिल्म की बढ़ती डिमांड को देखते हुए देशभर के थिएटर्स में इसके शो बढ़ाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि ‘कॉकटेल 2’ जैसी नई फिल्म रिलीज होने के बावजूद ‘मैं वापस आऊंगा’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। यह फिल्म 12 जून को रिलीज हुई थी और अब वर्ड ऑफ माउथ के दम पर बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकती नजर आ रही है।