फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   making of 'tezaab' film "one two three" song

कुछ यूं बनीं "एक दो तीन....." गाने की धुन

Tue, 07 May 2013 02:07 PM IST
रोहित मिश्र
रोहित मिश्र Updated Tue, 07 May 2013 02:07 PM IST
विज्ञापन
making of 'tezaab' film "one two three" song

माधुरी दीक्षित पर 'तेजाब' फिल्म में फिल्माया गया गाना "एक तो तीन चार ..." फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लीजेंड गानों में से एक है। कई सर्वे में यह बात साफ हो चुकी है कि यह गाना आज भी  लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस गाने से जुड़ा एक बडा दिलचस्प किस्सा है। किसी भी गीत की रचना करने से पहले गीतकार और संगीतकार एक साथ बैठते हैं। अगर जरूरी होता है तो गायक को भी इसमें शामिल कर लिया जाता है।
विज्ञापन


यदि गाना पहले से तैयार होता है तो संगीतकार उसे अपनी धुन देते हैं लेकिन यदि गीत लिखा नहीं गया होता है तो संगीतकार उसकी धुन पेश करके बताते हैं कि उसे कैसे लिखना है। इसके लिए वह डमी अल्फाजों का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'तेजाब' फिल्म के इस गाने के लिए लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, जावेद अख्तर को इन्हीं डमी अल्फाजों से गाने की धुन समझा रहे थे। उन्होंने एक तो तीन, एक दो तीन करके डमी अल्फाजों से कई बार समझाया तो जावेद अख्तर को लगा कि गाना तो इसी एक तो तीन पर ही बन सकता है।

लक्ष्मीकांत से धुन समझने के बाद जावेद इसी एक दो तीन को डेवलप करने में लग गए। गाने में आगे वह संख्याएं जोड़ते हुए चले गए। बाद में हर संख्या को एक दिन मान लिया गया और उस दिन का विस्तार गाने की पंक्तिया बनता गया।


जब यह गाना पूरा बनकर तैयार हुआ तो खुद जावेद अख्तर को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ कि संयोग से इतना बढ़िया गीत बन सकता है। यह बात उन्होंने लक्ष्मीकांत प्यारेलाल से फिल्म रिलीज के बाद शेयर की। इस गीत को आवाज अल्का याज्ञनिक ने दी है। इस गाने को बेस्ट सॉन्ग का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed