सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika Arora Spotted With Harsh Mehta And Son Arhaan Again Sparking Dating Rumours Watch Video

फिर हर्ष मेहता के साथ दिखीं मलाइका अरोड़ा, एक बार फिर तेज हुई डेटिंग की चर्चा; देखें वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 25 May 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Malaika Arora and Arhaan Khan: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर बिजनेसमैन हर्ष मेहता और अपने बेटे अरहान खान के साथ नजर आईं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा फिर से तेज हो गई है।

Malaika Arora Spotted With Harsh Mehta And Son Arhaan Again Sparking Dating Rumours Watch Video
मलाइका अरोड़ा और अरहान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

एक बार फिर मलाइका अरोड़ा का नाम हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। इस बार यह मुलाकात एक शांत फैमिली आउटिंग जैसी लग रही थी, जिसमें तीनों साथ समय बिताते दिखे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कैमरे से बचती दिखीं मलाइका
हर्ष मेहता अपनी कार से मलाइका को लेने उनके मां के घर पहुंचे थे। इस दौरान मलाइका का पालतू कुत्ता भी उनके साथ आउटिंग पर गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में तीनों को एक साथ बाहर निकलते हुए देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बाहर के विजुअल्स में अरहान अपने नानी के घर से निकलते वक्त कुत्ते को पकड़े नजर आए, वहीं मलाइका उनके पीछे-पीछे चल रही थीं। अरहान, जो मलाइका और उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान के बेटे हैं, काफी रिलैक्स दिखे और कैमरे के सामने सहज नजर आए। वहीं मलाइका ने कैमरे से बचने की कोशिश की और सिर नीचे करके चलती दिखीं।

विज्ञापन
Trending Videos

काफी समय से चल रही हैं डेटिंग की चर्चाएं
अरहान ने ब्लैक टी-शर्ट, हल्के रंग की पैंट और थोड़ा बिखरे बालों वाला लुक कैरी किया था। यह स्पॉटिंग ऐसे समय में हुई है जब मलाइका की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि मलाइका और हर्ष ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी खुलकर नहीं कहा है, लेकिन दोनों को कई बार साथ देखा गया है।

अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद मलाइका ने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखा है। लेकिन पिछले कुछ महीनों में उन्हें कई बार हर्ष मेहता के साथ देखा गया है, जिससे उनके रिश्ते को लेकर अटकलें और बढ़ गई हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sachin Gokhale (@clicksachin)

मलाइका अरोड़ा का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका हाल ही में फिल्म ‘थामा’ (2025) के गाने ‘पॉइजन बेबी’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, फैसल मलिक और एलेक्स ओ’नेल जैसे कलाकार शामिल थे।

ये भी पढ़ें- 25 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बने आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे, दोनों बेटे हुए शादी में शामिल; देखें तस्वीरें

वहीं अर्जुन कपूर की आखिरी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ (2025) थी, जिसमें रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर भी नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed