क्या पिता जितेंद्र के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहते तुषार कपूर? बोले- 'बेहतर होगा कि हम कैमरे से दूर रहें'
Tusshar Kapoor On Working With Jeetendra: अभिनेता तुषार कपूर से हाल ही में अपने पिता व दिग्गज एक्टर जितेंद्र के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज सितारों के बेटे जब अभिनय जगत में आते तो दर्शकों के मन में दोनों को पर्दे पर एक साथ देखने की ख्वाहिश भी आ जाती है। इंडस्ट्री में पिता-पुत्र की जोड़ी के कई ऐसे उदाहरण भी हैं, जब दोनों ने फिल्मों में साथ काम किया है। हालांकि, इसे लेकर अभिनेता तुषार कपूर थोड़ा अलग विचार रखते हैं। हाल ही में उन्होंने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी।
जितेंद्र संग काम करने को लेकर क्या बोले तुषार कपूर?
तुषार कपूर का मानना है कि बेहतर होगा कि वे और उनके पिता अपना रिश्ता ऑफ कैमरा ही बनाए रखें। समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान तुषार कपूर ने इस बारे में बात की। इस दौरान अभिनेता ने अपने पिता जितेंद्र के साथ स्क्रीन शेयर करने के बारे में कहा, 'अगर मुझे अपने पिता के साथ काम करना पड़ा, तो मैं बहुत ज्यादा सचेत रहूंगा। मुझे लगता है कि बेहतर यही है कि हम अपने रिश्ते को कैमरे से दूर ही रखें'।
VIDEO | Mumbai, Maharashtra: Actor Tusshar Kapoor says, "I would be very conscious if I have to work with my father. I think it's better we keep our relationship off-camera," on sharing screen space with his father Jeetendra. pic.twitter.com/EqnwsMgqsB
विज्ञापन Trending Videos— Press Trust of India (@PTI_News) May 25, 2026
'रफ एंड साइड एक्सप्लोर करने की जरूरत'
तुषार कपूर ने और किरदार एक्सप्लोर करने की बात भी कही। उन्होंने कहा, 'मेरे आक्रामक, रफ एंड टफ साइड को और ज्यादा एक्सप्लोर किए जाने की जरूरत है। लोगों ने ज्यादातर मेरा फनी और सॉफ्ट साइड ही देखा है'।
VIDEO | Mumbai, Maharashtra: Actor Tusshar Kapoor says, "My aggressive, rough and tough side needs to be explored more; people mostly see my funny and soft side." pic.twitter.com/QdEaQxXv8x
— Press Trust of India (@PTI_News) May 25, 2026
तुषार कपूर का वर्क फ्रंट
तुषार कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अक्षय कुमार की बहु प्रतीक्षित कॉमेडी-एक्शन फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे। इस मल्टीस्टारर फिल्म में कई सितारों के साथ तुषार कपूर का भी अहम रोल है।