सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajpal Yadav Attended The Terahvi Ceremony To Pay Tribute To Prateek Yadav Calling It A Heartbreaking Incident

प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राजपाल यादव, तेरहवीं में हुए शामिल; बोले- ‘दिल तोड़ने वाली घटना…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 25 May 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajpal Yadav: आज एक्टर राजपाल यादव प्रतीक यादव के ‘तेरहवीं’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रतीक के निधन को काफी दुखद और दिल तोड़ने वाला बताया।

Rajpal Yadav Attended The Terahvi Ceremony To Pay Tribute To Prateek Yadav Calling It A Heartbreaking Incident
राजपाल यादव और प्रतीक यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का 13 मई को लखनऊ में निधन हो गया था। वह 38 साल के थे। जानकारी के मुताबिक, प्रतीक की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें सुबह-सुबह सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अपर्णा यादव के घर पहुंचे राजपाल यादव
आज अभिनेता राजपाल यादव बीजेपी नेता अपर्णा यादव के घर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रतीक यादव की ‘तेरहवीं’ रस्म में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान माहौल काफी भावुक था और परिवार के साथ-साथ सभी मौजूद लोग गहरे दुख में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनका जाना बहुत बड़ी और दुखद क्षति
राजपाल यादव ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि जो कुछ भी प्रतीक यादव के साथ हुआ, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दिल तोड़ देने वाला है। उन्होंने कहा कि उनका जाना एक बहुत बड़ी और दुखद क्षति है, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रतीक यादव के बारे में
बता दें कि प्रतीक यादव एक बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे, लेकिन उन्होंने कभी एक्टिव राजनीति में हिस्सा नहीं लिया। वह फिटनेस के शौकीन थे और अपनी अलग लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते थे।

ये भी पढ़ें- 25 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बने आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे, दोनों बेटे हुए शादी में शामिल; देखें तस्वीरें

Rajpal Yadav Attended The Terahvi Ceremony To Pay Tribute To Prateek Yadav Calling It A Heartbreaking Incident
राजपाल यादव, प्रियदर्शन और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
राजपाल यादव का वर्कफ्रंट
वहीं राजपाल यादव की बात करें, तो वे हाल ही में भूत बंगला में नजर आए थे। इसके बाद वे एक शॉर्ट फिल्म 'उबाल' में दिखेंगे। वहीं वे आने वाले समय में मल्टीस्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे। फिल्म 26 जून को रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed