सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maatrubhumi Star Salman Khan video having dinner at private gathering gone viral Fans Concerned for his safety

Salman Khan: सलमान खान का प्राइवेट वीडियो लीक; अभिनेता की सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल, फैंस हुए परेशान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 25 May 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Salman Khan Private Video Viral: अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दबंग खान एक निजी गैदरिंग में डिनर करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने पर अभिनेता के फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Maatrubhumi Star Salman Khan video having dinner at private gathering gone viral Fans Concerned for his safety
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को लेकर फैंस अक्सर चिंतित रहते हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इसके अलावा गैलैक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की घटना भी घट चुकी है। हालांकि, सलमान खान ने अपनी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। मगर, सोशल मीडिया के दौर में कुछ चीजों की प्राइवेसी काफी मुश्किल है। सितारों के अक्सर प्राइवेट वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हो जाते हैं। ऐसा ही हाल में सलमान खान के साथ होता दिखा है।

Trending Videos

Maatrubhumi Star Salman Khan video having dinner at private gathering gone viral Fans Concerned for his safety
सलमान खान का प्राइवेट वीडियो लीक - फोटो : सोशल मीडिया

डिनर टेबल पर चिट-चैट करते दिखे भाईजान
सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में वे डिनर कर रहे हैं। सलमान खान एक निजी गैदरिंग में खाना खाते दिख रहे हैं और साथ बैठे लोगों से चिट-चैट हो रही है। इसे देखकर लग रहा है कि यह वीडियो किसी ने छिपकर बनाया हो और ऑनलाइन लीक हो गया है। इसके बाद सलमान खान के फैंस की चिंता बढ़ गई है। नेटिजंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने उठाया सवाल, कहा- 'ये कहां तक सही'?
सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। अधिकांश लोगों की चिंता ये है कि आखिर घर के अंदर से यह वीडियो इस तरह लीक कैसे हुआ? यह बहुत बड़ी बात है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'एक्टर की पर्सनल लाइफ का इस तरह सोशल मीडिया पर वायरल करना आखिर कहां तक सही है'?
 

विज्ञापन

फैंस को हुई भाईजान की चिंता
एक तरफ कुछ फैंस सलमान खान की प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं तो कुछ लोग वीडियो में सलमान खान को देखकर चिंतित हो रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'सलमान खान बहुत ही टूटे हुए और इमोशनल नजर आ रहे हैं'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed