{"_id":"6135b43bf35b6b2b7761a88d","slug":"malaika-arora-surprised-with-arjun-kapoor-hair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: अर्जुन कपूर के हेयर स्टाइल पर फिदा मलाइका, वीडियो साझा कर लिखी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: अर्जुन कपूर के हेयर स्टाइल पर फिदा मलाइका, वीडियो साझा कर लिखी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:26 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा रिलेशनशिप में हैं। दोनों ही एक-दूसरे के साथ भरपूर वक्त बीताते हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तारीफ करने के साथ ही साझा तस्वीरें भी शेयर करते हैं। बॉलीवुड की इस जोड़ी का रोमांस अक्सर सुर्खियों में रहता है।
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा रिलेशनशिप में हैं। दोनों ही एक-दूसरे के साथ भरपूर वक्त बीताते हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तारीफ करने के साथ ही साझा तस्वीरें भी शेयर करते हैं। बॉलीवुड की इस जोड़ी का रोमांस अक्सर सुर्खियों में रहता है। ये जोड़ा रोमांटिक वकेशंस के साथ-साथ अक्सर डिनर और पार्टियों में भी साथ नजर आता रहता है। हालांकि, मलाइका और अर्जुन कपूर अपने इस रिश्ते को ऑफिशल कर चुके हैं।
मलाइका अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर पर प्यार बरसाते रहती हैं। जब भी ये जोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं, तो वो तेजी से वायरल हो जाता है। अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक करने के बाद ये रोमांटिक जोड़ा एक-दूसरे के प्यार में डूबा रहता है। दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट कर जमकर फ्लर्ट भी करते रहते हैं। रविवार को मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक शॉर्ट क्लिप शेयर किया है। जिसमें अर्जुन कपूर अपने हालिया फोटोशूट के कूल लुक में दिख रहे हैं।
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसमें अर्जुन कपूर की स्माइल और स्टाइल देखने लायक हैl इसी वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर जमकर प्यार बरसाया है। अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिल वाला इमोजी बनाकर कमेंट किया है।
3 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
इन दिनों अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म 'भूत पुलिस' के प्रमोशन में बिजी हैं। जिसके कारण वो सोशल मीडिया पर ज्यादा ही ऐक्टिव दिखते हैं। अपने लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो में अर्जुन अपनी हेयरस्टाइल का जलवा दिखा रहे हैं। जिसकी तारीफ उनकी प्रेमिका मलाइका भी कर रही है। मलाइका और अर्जुन दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेड करते दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर को डेट करने से पहले मलाइका अरोड़ा की शादी अरबाज खान से हुई थीl दोनों की ही इस जोड़ी की बॉलीवुड में मिसाल दी जाती थी।लेकिन बाद में मलाइका और अरबाज ने अपने रिलेशनशिप को खत्म कर तलाक ले लिया और मलाइका अर्जुन कपूर के साथ डेट करने लगीं।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका और अर्जुन कपूर ने अपने रिलेशनशिप को स्वीकार तो कर लिया है, लेकिन अभी तक इस जोड़े ने अपनी शादी की पुष्टि नहीं की है। फैंस को मलाइका और अर्जुन कपूर के शादी का इंतजार है। सभी जानते हैं कि मलाइका को अभिनय के साथ ही अपनी फिटनेस के लिए भी इंडस्ट्री में जाना जाता है। वह सबसे फिट अभिनेत्रियों में शामिल हैं। हर कोई उनके फिटनेस की तारीफ करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।