{"_id":"61e9954dcd96564abf762c30","slug":"malayalam-actor-dulquer-salmaan-tests-positive-for-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Covid 19- मलयालम अभिनेता दलकीर सलमान को हुआ कोरोना, पोस्ट कर दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Covid 19- मलयालम अभिनेता दलकीर सलमान को हुआ कोरोना, पोस्ट कर दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:33 PM IST
सार
मलयालम अभिनेता दलकीर सलमान भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है और उन्होंने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से खुद को अलग करने और परीक्षण कराने की अपील भी की है।
विज्ञापन
1 of 4
दलकीर सलमान
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
कोरोना की तीसरी लहर में इस बार बॉलीवुड, टीवी जगत और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स कोविड संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। मलयालम अभिनेता दलकीर सलमान भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है और उन्होंने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से खुद को अलग करने और परीक्षण कराने की अपील भी की है।
Trending Videos
2 of 4
दलकीर सलमान कोरोना संक्रमित
- फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम और ट्वीटर के जरिए दी जानकारी-
दलकीर सलमान ने ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर जरिए जानकारी देते हुए लिखा- कि उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ उन्होंने लिखा-'मुझमें हल्के लक्षण हैं लेकिन मैं ठीक हूं और घर में ही आइसोलेट हूं। अगर पिछले कुछ दिनों में शूट के दौरान कोई मेरे संपर्क में आया हो तो वह कृपया खुद को आइसोलेट कर ले और अगर कुछ भी लक्षण दिखते हैं तो अपना कोविड परीक्षण करवा ले। पोस्ट के आखिर में दलकीर सलमान ने लिखा- महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और सतर्क रहना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने सभी से सुरक्षित रहने और मास्क लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
दलकीर सलमान
अभिनेता होने के साथ अच्छे गायक हैं दलकीर-
सलमान मलयालम फिल्मों के सुपरहिट अभिनेता ममूटी के बेटे हैं और खुद भी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में सक्सेसफुल हैं। दलकीर सलमान अपने अभिनय के साथ गुड लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। दलकीर सलमान ने साल 2012 में फिल्म 'सेकेंड शो' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू मेल का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। दलकीर एक अच्छे अभिनेता होने के साथ ही अच्छे गायक भी हैं। उन्होंने जॉनी मोने जॉनी, नजन पोनी सुट्टा (मंगलिश) और चुंदरी पेन(चार्ली) जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दी है।
4 of 4
दलकीर सलमान
दलकीर सलमान की आगामी फिल्म-
बात करे दलकीर के वर्क फ्रंट की तो वह कोरियोग्राफर बृंदा मास्टर द्वारा निर्देशित 'हे सिनामिका' में तमिल में दिखाई देंगे। इस समय यह फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म फरवरी में रिलीज हो सकती है। कथित तौर पर इस फिल्म में दलकीर एक आरजे की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X