बॉलीवुड अभिनेता मनोज जोशी इंडस्ट्री में बेहतरीन एक्टिंग और कॉमेडी के लिए जाने हैं। उन्होंने थिएटर की दुनिया में भी अपना खूब नाम बनाया है। वहीं, अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और समाजिक मुद्दों पर भी लिखते रहते हैं। लेकिन एक ट्वीट पर अभिनेता ट्रोल हो रहे हैं। अपने इस ट्वीट में उन्होंने कथित तौर पर समुदाय विशेष को टारगेट किया था, जिसे लेकर अब हंगामा हो रहा है। सोशल मीडिया पर मनोज जोशी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठ रही है।
मनोज जोशी समुदाय विशेष पर टिप्पणी कर ट्रोलर्स से घिरे, लग रहा नफरत फैलाने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि मनोज जोशी को कई बार राजनीतिक मुद्दों पर ट्वीट करते हुए देखा गया है। लेकिन इस बार एक ट्वीट के कारण वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। ट्विटर यूजर उनपर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं।
अभिनेता का ये ट्वीट वायरल हो रहा है। उनका ये बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब पूरा देश कोविड-19 जैसी महामारी से जूझ रहा है। उनके इस ट्वीट पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनपर समुदाय विशेष के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है।
अभिनेता के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि 'नकली दवाई बनाने के लिए विनय त्रिवेदी जरूर निकल रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने बड़े तीखे शब्दों में आलोचना करते हुए लिखा कि 'कसम खाओ कि अगर परिवार में कोई कोविड से पीड़ित हो गया तो वो कभी सिप्ला की बनी रेमडेसिविर नहीं लोगे।' बता दें कि सिप्ला दवाई कंपनी के फाउंडर ख्वाजा अब्दुल हमीद हैं।
वहीं, एक महिला प्रशंसक ने लिखा कि 'मुझे भरोसा नहीं होता, मैं एक ऐक्टर के तौर पर आपको पसंद करती हूं।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'मैं आपके पोस्ट से चकित हूं। आपके अभिनय की बहुत बड़ी फैन थी और सच में आपको एक समझदार इंसान भी समझती थी। क्या आप में अंतरात्मा नहीं है?' एक और यूजर ने अभिनेता की कड़ी आलोचना की। लिखा 'शर्म करो।'
जो घर-घर से अफ़ज़ल निकाल रहे थे, वहाँ से कभी डॉक्टर भी निकालेंगे क्या?