सब्सक्राइब करें

जो भी हो तुम खुदा की कसम लाजवाब हो, वो अभिनेत्रियां जिनकी खूबसूरती का विदेशों में भी बजा डंका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 19 Apr 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit to Aishwarya rai bachchan these bollywood beauties won heart of Foreign entertainment industry
माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और खूबसूरती तो इतनी है कि दर्शक हर पर चेहरे दिल हार जाते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी अदाओं और खूबसूरती से हमेशा से दर्शकों का दिल जीतती आईं हैं। वैसे तो यहां हर अभिनेत्री की अपनी एक अलग पहचान, एक अलग अदा है लेकिन हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी रही हैं जिनकी खूबसूरती का डंका विदेशों में भी बजा। तमाम अभिनेत्रियों के बीच इन हसीनाओं के चेहरे में कुछ अलग ही बात दिखी जो विदेशी दर्शक भी इनके दीवाने हो गए। तो चलिए आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो अपनी खूबसूरती से करती हैं सबके दिलों पर राज।

Trending Videos
Madhuri Dixit to Aishwarya rai bachchan these bollywood beauties won heart of Foreign entertainment industry
माधुरी दीक्षित - फोटो : amar ujala

माधुरी दीक्षित

माधुरी बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा हैं जिनके चाहने वालों की संख्या हमेशा बढ़ी ही है। माधुरी के दीवाने सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री और भारतीय दर्शक ही नहीं रहे बल्कि विदेशो में भी उनके प्रति दीवानगी देखने को मिली। कहा जाता है कि उनके लिए पाकिस्तान भी दीवाना था और जब बॉर्डर पर जंग छिड़ी तो पाक ने कहा था कि हम कश्मीर हम छोड़ देंगे अगर तुम हमें माधुरी दीक्षित दे दो। सबसे खास बात है कि माधुरी आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी वो अपने करियर की शुरूआती दिनों में लगा करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit to Aishwarya rai bachchan these bollywood beauties won heart of Foreign entertainment industry
रवीना टंडन - फोटो : Instagram

रवीना टंडन

बॉलीवुड की मस्त मस्त गर्ल रवीना टंडन ने भी अपनी अदाओं से हर किसी का दिल लूट लिया था। फिल्म के हीरो तो रवीना पर जान छिड़कते ही थे तो वहीं भारतीयों के दिल में भी रवीना राज करती थीं। इतना ही नहीं पाकिस्तान को माधुरी के साथ-साथ रवीना पर भी प्यार था। कहा जाता है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ रवीना टंडन को काफी पसंद करते थे। यहां तक कि कारगिल युद्ध से पहले भारत के दौरे पर आने पर उन्होंने ये बात जाहिर की थी। पाकिस्तानी दर्शक भी रवीना कि फिल्में पसंद करते थे।

Madhuri Dixit to Aishwarya rai bachchan these bollywood beauties won heart of Foreign entertainment industry
ऐश्वर्या राय - फोटो : ट्विटर

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय फिल्मों में आने से पहले ही विश्व सुंदरी का खिताब जीत चुकी थीं। ऐश्वर्या ने पर्दे पर तो धमाल मचाया ही साथ ही उनकी खूबसूरती ने भी दर्शकों के होश उड़ा दिए। ऐश्वर्या की खूबसूरती को विदेशी मनोरंजन जगत में खूब पसंद किया गया। ऐश्वर्या ने हालीवुड फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा और खूबसूरती से लोगों का दिल चुरा लिया। ऐश के प्रति लोगों की दीवानगी ना तब कम हुई थी और ना आज कम हुई है।

विज्ञापन
Madhuri Dixit to Aishwarya rai bachchan these bollywood beauties won heart of Foreign entertainment industry
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज हॉलीवुड की सफल हीरोइन बन चुकी हैं। हॉलीवुड में ना सिर्फ प्रियंका के अभिनय की बल्कि खूबसूरती की भी जबरदस्त तारीफ होती है।हॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं लेकिन बॉलीवुड की देसी गर्ल ने अपनी अदाओं से वहां हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed