फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Massive buzz around Jr NTR and Hrithik Roshan starrer WAR 2 for Shraddha Kapoor doing dance number

WAR 2: ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' से इस अभिनेत्री के जुड़ने की है चर्चा, डांस नंबर की लगाई जा रही हैं अटकलें

Sun, 17 Nov 2024 07:37 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 17 Nov 2024 07:37 PM IST
सार


WAR 2 Massive buzz: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म 'वॉर 2' एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इस बीच फिल्म को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि फिल्म में बॉलीवुड की एक स्टार अभिनेत्री डांस नंबर करने वाली हैं। 

विज्ञापन
Massive buzz around Jr NTR and Hrithik Roshan starrer WAR 2 for Shraddha Kapoor doing dance number
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म 'वॉर 2' को लेकर फैंस के बीच जबर्दस्त उत्सुकता है। फिल्म की हर छोटी-बड़ी जानकारी पर फैंस लगातार नजरे बनाए रखते हैं। इस वजह से फिल्म को लेकर कई तरह की अटकलें भी काफी ज्यादा जोर पकड़ लेती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये अटकलें लगाई गई हैं कि इस बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर में एक खास गाना होने वाला है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। 

विज्ञापन


श्रद्धा कपूर के डांस नंबर की है चर्चा
इस तरह के रिपोर्ट्स से निश्चित ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि, इस तरह की अटकलों पर फिल्म की टीम के तरफ से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। इसलिए फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ेगा, निर्माताओं की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही इस पर विश्वास किया जा सकता है। बताते चलें कि वॉर 2 की शूटिंग इस वक्त जोर-शोर से जारी है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन एक दूसरे से भिड़ते नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

नयनतारा ने अपनी डाक्यूमेंट्री का प्रोमो किया साझा, पति विग्नेश के साथ मस्ती करती दिखीं
विज्ञापन
विज्ञापन

अयान मुखर्जी कर रहे हैं निर्देशन
जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के पहली बार पर्दे पर एक साथ आने से फिल्म को लेकर उत्साह काफी बढ़ा हुआ है। इसके अलावा इसके पिछले भाग की सफलता ने भी इसके अगले भाग के लिए माहौल बनाया हुआ है। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जिन्होंने 'वेक अप सिड', 'ये जवानी है दिवानी', 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्में बना चुके हैं। ऐसे में 'वॉर 2' दर्शकों से एक शानदार विजुअल और इंटेस एक्शन थ्रिलर का वादा करती है। फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा के यशराज बैनर के तले किया जा रहा है। 
Saqib Saleem: क्या सिटाडेल हनी बनी के निर्माताओं से नाराज हैं साकिब सलीम? अभिनेता ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी
यशराज के स्पाई यूनिवर्स का है हिस्सा
बताते चलें कि 'वॉर' साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आए थे। दोनों अभिनेताओं को एक साथ देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों में भारी संख्या में पहुंचे थे और फिल्म सुपरहिट रही थी। बताते चलें कि ये फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली किस्त होगी। इस यूनिवर्स के तहत यशराज टाइगर सीरीज, वॉर बना चुका है तथा आलिया और शरवरी अभिनीत अल्फा की शूटिंग जारी है, जो स्पाई यूनिवर्स की ही अगली कड़ी होगी। 
Akshay Kumar: जब निर्माता के सामने पति की फिल्म की ट्विंकल खन्ना ने कर दी आलोचना, अक्षय कुमार ने बताया किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed