फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie Release This Week: 2023 में फिर आएंगे बॉलीवुड के 'अच्छे दिन', दूसरे हफ्ते में धमाल मचाएंगी ये 15 फिल्में

Mon, 09 Jan 2023 11:04 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 09 Jan 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Movie Release This Week Kuttey Lakadbaggha Vaarasudu Hindi Tamil other languages films will release in January
वारसुदु, कुत्ते और तेगिम्पू - फोटो : सोशल मीडिया

सिने-प्रेमियों के लिए जनवरी का पूरा महीना बेहद खास होने वाला है... दिल और पॉपकॉर्न थाम के बैठिए... सोमवार से शुरू हो रहे जनवरी के दूसरे हफ्ते में एक साथ कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों में हॉरर, रोमांस के साथ एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगता दिखाई देगा। सोमवार से शुरू हो रहे इस पूरे हफ्ते में हिंदी की 3 बड़ी फिल्मे रिलीज होने जा रही है। हिंदी के अलावा तमिल, कन्नड़, मलयालम के साथ अन्य भाषाओं की भी कई बेहतरीन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। तो चलिए बिना देर किए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते 9 जनवरी  से 13 जनवरी तक रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पर...

Movie Release This Week Kuttey Lakadbaggha Vaarasudu Hindi Tamil other languages films will release in January
लकड़बग्घा और सचिन: दी अल्टीमेट विनर - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी में रिलीज होने जा रही हैं ये तीन फिल्में
इस हफ्ते बॉलीवुड में तीन बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं। जिनमें तीनो फिल्में एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर देती नजर आएंगी। क्योंकि इन दोनों फिल्मों में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स मौजूद हैं। लव फिल्म और फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज द्वारा निर्मित 'कुत्ते' गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू और राधिका मदान जैसे कई बड़े स्टार्स एक साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे। दूसरी तरफ बॉलीवुड पशु प्रेम को लेकर भारत की पहली एक्शन फिल्म 'लकड़बग्घा' रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अंशुमान झा, रिद्धि डोगरा, मिलिंद सोमन और परेश पाहुजा अहम भूमिकाओं में नजर आयेंगे। तो वहीं द्वीप राज कोछार की गुरु और शिष्य परम्परा पर आधारित फिल्म 'सचिन: दी अल्टीमेट विनर' दोनों फिल्मों को टक्कर देने के लिए तयार है। यह फिल्म खासतौर पर इस देश के बच्चों, युवाओं और हर नौजवान के लिए प्रेरणा होगी। यह फिल्म जेएसआर प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित है। यह सभी फिल्मे 13 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने को तैयार हैं। 

यह भी पढ़ें: ट्विटर पर अमिताभ बच्चन से हो गई एक भूल, माफी मांगने के बाद भी आ गए ट्रोल्स के निशाने पर

Movie Release This Week Kuttey Lakadbaggha Vaarasudu Hindi Tamil other languages films will release in January
वीरा सिम्हा रेड्डी और वाल्तैर वीर्या - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू भाषा में आने जा रही हैं चार फिल्में
11 दिसंबर को तेलुगू भाषा की 4 फिल्मों के बीच घमासान देखने को मिलेगा। बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत सिर्फ हिंदी और कन्नड भाषाओं की फिल्मों के बीच ही नहीं होगी बल्कि, इस हफ्ते सिनेमाघरों में तेलुगू की 'वारास्दु', 'तेगिम्पू', 'वीर सिम्हा रेड्डी', 'वाल्तैर वीर्या' रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: जूनियर NTR के साथ फिल्म के लिए जान्हवी ने बढ़ाई फीस, रश्मिका मंदाना से ज्यादा की डिमांड
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Movie Release This Week Kuttey Lakadbaggha Vaarasudu Hindi Tamil other languages films will release in January
ऑर्केस्ट्रा मय्सुरु और 'मनकू भाई फोक्सी रानी - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड में होगी दो की टक्कर
वहीं, इस हफ्ते कन्नड बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी, यानी यह हफ्ता कन्नड दर्शकों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। जिनमें कन्नड भाषी फिल्म 'ऑर्केस्ट्रा मय्सुरु और 'मनकू भाई फोक्सी रानी' रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: ट्विटर पर हुई भूल के लिए बिग बी ने मांगी माफी और शीजान के सपोर्ट में उर्फी, पढ़ें मनोरंजन की खबरें
 
विज्ञापन
Movie Release This Week Kuttey Lakadbaggha Vaarasudu Hindi Tamil other languages films will release in January
वाल्वी और साथ सोबत - फोटो : सोशल मीडिया
मराठी में होगी भिड़ंत
मराठी सिनेमा में इस हफ्ते एक साथ तीन फिल्में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस 13 जनवरी को 'वाल्वी', 'साथ सोबत', 'विक्टोरिया' रिलीज हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: 'कोई आलू तो कोई मैड-हैटर',अपने पार्टनर्स को इन नामों से बुलाते हैं फिल्मी सितारे..
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed