फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mrs. Chatterjee v. Norway actress rani mukerji got angry on paparazzi when asked for a photo video viral on in

Rani Mukerji : पैपराजी पर जमकर भड़की 'मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे' की एक्ट्रेस , सामने आया चौकाने वाला वीडियो

Sun, 12 Mar 2023 01:14 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 12 Mar 2023 01:14 AM IST
सार

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज चैटर्जी बनाम नॉर्वे' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को रानी काफी चर्चा में हैं। इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़कती दिखाई दे रहीं हैं। 

 

विज्ञापन
Mrs. Chatterjee v. Norway actress rani mukerji got angry on paparazzi when asked for a photo video viral on in
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बनी हुईं हैं। एक्ट्रेस की फिल्म 'मिसेज चैटर्जी बनाम नॉर्वे' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को रानी काफी चर्चा में हैं। वहीं, इससे पहले उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़कती दिखाई दे रहीं हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पैपराजी  से कही यह बात
इस वीडियो में रानी मुखर्जी अपनी कार की तरफ जाती दिखाई दे रही हैं। इस बीच पैपराजी उन्हें पीछे से आवाज दे रहे हैं। इसके बाद उन्होने जो कुछ भी पैपराजी से कहा उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं,''चल ना फिर, तुम लोग जाते जाते क्यों बोलते हो। जल्दी जल्दी ग्रुप फोटो ले लो। अरे बात कर रहे हो, ग्रुप फोटो ले लो। '' इसके बाद वह परेशान होकर वहां से चली जाती हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल
रानी का यह वीडियो सामने आने के बाद चर्चा में है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करके लोग कह रहे हैं कि उन्होंने सभी के साथ फोटो लेने के लिए कहा, वो काफी अच्छी हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

17 मार्च को होगी रिलीज
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म अपकमिंग फिल्म 'मिसेज चैटर्जी बनाम नॉर्वे' को लेकर बिजी हैं। माना जा रहा है कि 'मर्दानी' के बाद इस फिल्म से रानी मुखर्जी काफी तगड़ा धमाका करने वाली हैं। फिल्म 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Jawan: शाहरुख की जवान में आया नया ट्विस्ट, फिल्म में होगी ‘संजू बाबा’ की स्पेशल एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed