Nana Patekar: विराट के शतक के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे नाना पाटेकर, लोग साझा कर रहे मजेदार मीम्स
Nana Patekar: विराट कोहली के शतक के बाद अब नाना पाटेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से देशवासियों का दिल जीत लिया। भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मैच में कोहली ने अपने 51वें एकदिवसीय शतक के साथ टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में कोहली ने 100 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 67 गेंदों पर 56 रन और शुभमन गिल ने 52 गेंदों पर 46 रन बनाकर टीम का अच्छा साथ दिया।
भारत की जीत के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के मीम्स वायरल होने लगे। यूजर्स ने नाना पाटेकर की तस्वीरों के साथ मजेदार कैप्शन्स शेयर किए। हालांकि, सवाल यह है कि आखिर नाना पाटेकर के मीम्स अचानक से सोशल मीडिया पर ट्रेंड क्यों करने लगे?
Karan Veer Mehra: एक्टिंग करने से पहले क्या करते थे बिग बॉस 18 विनर करण वीर मेहरा? खुद सुनाई अपनी कहानी
एचटी के अनुसार नाना पाटेकर ने एक बार कहा था कि जब भी विराट कोहली जल्दी आउट होते हैं तो वह खाना नहीं खाते। नाना पाटेकर ने खुलासा किया था कि जब वह जल्दी आउट हो जाते हैं तो मुझे खाना खाने का मन नहीं करता। अब जब विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाया और भारत को जीत दिलाई है तो सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर के साथ जुड़ी तस्वीरें और मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। इन मीम्स को देखकर यूजर्स मजेदार टिप्पणियां भी कर रहे हैं।
Nana patekar having food tonight: pic.twitter.com/9Wt1WiIZlv
— Xavier Uncle (@xavierunclelite) February 23, 2025
Nana Patekar aaj 😂 #INDvsPAK pic.twitter.com/9a7qowvMTY
— VAZY (@vazy_7011) February 23, 2025
Nana Patekar after watching Virat Kohli's innings.#INDvsPAK | #ChampionsTrophy2025 | #ViratKohli pic.twitter.com/mFI19lZoma
— Rajabets 🇮🇳👑 (@rajabetsindia) February 23, 2025
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में नाना पाटेकर फिल्म 'वनवास' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ उत्कर्ष शर्मा भी थे। इसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी थी।
संबंधित वीडियो