बॉलीवुड में कई ऐसे दिलचस्प किस्से और अनोखी प्रेम कहानियां देखने को मिल जाती हैं, जिनकों सालों तक याद रखा जाता है। जहां कुछ सितारें ऐसे हैं, जिन्हें एक नजर में प्यार हो गया तो वहीं कुछ शादीशुदा होते हुए भी प्यार में पड़ गए। बॉलीवुड में ऐसे किस्से और कहानियां भरे पड़े हैं। ऐसी ही अनोखी प्रेम कहानी रही नरगिस और सुनील दत्त की कहानी। तो चलिए जानते हैं कैसे शुरु हुई इनकी लव स्टोरी, जिसके सामने मुंह खोलने की हिम्मत नहीं कर पाते थे सनील दत्त, बाद में कैसे हुई उन्हीं से शादी।
जब नरगिस को देख इंटरव्यू के सारे सवाल भूल गए थे सुनील दत्त फिर ऐसे हुई प्रेम कहानी की शुरुआत, पढ़िए ये दिलचस्प किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस समय नरगिस एक जानी-मानी अदाकारा थी, उस वक्त तक सुनील दत्त का अभिनय से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था। उस समय सुनील दत्त एक रेडियो जॉकी थे। एक दिन रेडियो के लिए नरगिस का इंटरव्यू लेने का काम उन्हें सौंपा गया। इस इंटरव्यू के बारे में कहा जाता है कि नरगिस को देखकर सुनील दत्त इतने नर्वस हो गए थे कि उनके मुंह से एक शब्द तक नहीं निकला और वे नरगिस से एक सवाल तक नहीं पूछ पाए। इस वजह से सुनील दत्त की नौकरी भी जाते-जाते बची।
यहां से शुरू हुई उनकी प्रेम कहानी-
नरगिस और सुनील दत्त की दूसरी मुलाकात फिल्म 'दो बीघा जमीन' के सेट पर हुई। जहां सुनील दत्त वहां काम की तलाश में पहुंचे थे तो वहीं नरगिस बिमल रॉय से मिलने आई थी। जैसे ही नरगिस ने सुनील दत्त को देखा, उन्हें इंटरव्यू वाला वाकया याद आ गया और वो मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गईं। उस समय नरगिस की जोड़ी राज कपूर के साथ बहुत हिट थी। जब फिल्म मदर इंडिया के लिए राज कपूर को नरगिस के बेटे का रोल ऑफर किया गया तो उन्होंने मना कर दिया। फिर इसके बाद ये रोल सुनील दत्त ने निभाया। बस यहीं से इस प्रेम कहानी की शुरुआत हुई,
फिल्म मदर इंडिया के सेट पर आग का एक सीन फिल्माया जाना था। जिसके लिए चारों ओर पुआल बिछाए गए थे लेकिन जैसे ही पुआल में आग लगाई गई तो देखते ही देखते चारों ओर आग की लपटें फैल गईं और नरगिस आग में फंस गईं। तब सुनील दत्त ने अपनी जान को दांव पर लगाकर नरगिस की जान बचाई। इसकी वजह से सुनील दत्त को अस्पताल तक में भर्ती करना पड़ा था। यहीं से नरगिस के दिल में भी सुनील के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर बन गया था।
इस वजह से सुनील दत्त ने नरगिस से शादी करने का किया फैसला-
इस समय तक सुनील दत्त और नरगिस एक दूसरे को बहुत अच्छे से जानने लगे थे। एक दिन सुनील दत्त की बहन बीमार पड़ गईं। तब नरगिस सुनील को बिना बताए उनकी बहन को लेकर अस्पताल गईं और उनका इलाज करवाया। वैसे तो सुनील दत्त नरगिस को पहले से ही पसंद करते थे लेकिन इसके बाद उन्होंने फैसला कर लिया की शादी तो वे नरगिस से ही करेंगे। इसके बाद सुनील दत्त ने नरगिस को प्रपोज किया और नरगिस ने भी हां कर दी। इस तरह से इस प्रेम कहानी ने शादी के बंधन तक का सफर तय किया।