फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naseeruddin Shah: एसडीएम ने रोका नसीरुद्दीन शाह की बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट, पूछा- 53 साल बाद क्यों आई याद?

Wed, 12 Jul 2023 02:25 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 12 Jul 2023 02:25 PM IST
विज्ञापन
Naseeruddin Shah daughter heeba birth certificate controversy aligarh sdm raised question on actor daughter
नसीरुद्दीन शाह और बेटी हीबा शाह - फोटो : सोशल मीडिया

नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के जाने माने अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी है। उनकी अदाकारी के लोग दीवाने हैं। तो वहीं नसीरुद्दीन शाह अपने एक्टिंग कौशल के साथ ही राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं। हाल फिलहाल में  बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं। 

Naseeruddin Shah daughter heeba birth certificate controversy aligarh sdm raised question on actor daughter
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

इस बार नसीरुद्दीन अपने किसी बेबाक बयान के लिए नहीं बल्कि अपनी बड़ी बेटी हीबा शाह के बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर चर्चाओं में हैं। अलीगढ़ एसडीएम ने हीबा का बर्थ सर्टिफिकेट जारी करने से इनकार कर दिया है। क्यों एसडीएम साहब ने ऐसा किया और क्या उन्होंने सवाल कर डाला।

Naseeruddin Shah daughter heeba birth certificate controversy aligarh sdm raised question on actor daughter
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अभिनेता ने AMU के एक प्रोफेसर फ्रेंड के जरिए बेटी हीबा के बर्थ सर्टिफिकेट के लिए नगर निगम में आवेदन दिया था। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का जन्म 20 अगस्त 1970 को अलीगढ़ के टीकाराम नर्सिंग होम में हुआ था। इसलिए बेटी का सर्टिफिकेट जारी कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Naseeruddin Shah daughter heeba birth certificate controversy aligarh sdm raised question on actor daughter
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 अगस्त 1970 को अलीगढ़ के टीकाराम नर्सिंग होम में नसीरुद्दीन शाह की बेटी हीबा का जन्म हुआ था। 53 साल बाद एक्टर ने इस दस्तावेज की मांग की। इसलिए नियमानुसार नगर निगम ने इस मामले में एसडीएम की रिपोर्ट मांग ली। इसके बाद एसडीएम स्तर से इस आवेदन को निरस्त कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: 'देवदास' की रिलीज को 21 साल पूरे, संजय लीला भंसाली ने साझा कीं फिल्म की झलकियां

विज्ञापन
Naseeruddin Shah daughter heeba birth certificate controversy aligarh sdm raised question on actor daughter
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
अलीगढ़ एसडीएम ने हीबा का बर्थ सर्टिफिकेट इश्यू करने से इनकार कर दिया है और कहा कि अगर उन्हें सर्टिफिकेट चाहिए तो उनके किसी ब्लड रिलेटिव को यहां आकर अप्लाई करना होगा। इसके साथ ही इसके पीछे की वजह भी बतानी होगी कि उन्हें 53 साल बाद आखिरकार बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत क्यों पड़ रही है? साथ ही उनके जन्म की तारीख संबंधी कोई सत्यापित दस्तावेज या शपथ पत्र देना होगा। इसके बाद सर्टिफिकेट इश्यू करने पर विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक पर 14 जुलाई को होगी सुनवाई, सीवीएफसी के खिलाफ मेकर्स ने दायर की है याचिका
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed