फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diljit: जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक पर 14 जुलाई को होगी सुनवाई, सीबीएफसी के खिलाफ मेकर्स ने दायर की है याचिका

Wed, 12 Jul 2023 01:55 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 12 Jul 2023 01:55 PM IST
सार

दिलजीत दोसांझ स्टारर जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक को लेकर 14 जुलाई को बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। सीबीएफसी के प्रमाणन के खिलाफ मेकर्स ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। 
 

विज्ञापन
Diljit Dosanjh Starrer Jaswant Singh Khalra biopic makers move to court against the decision of CBFC
जसवंत सिंह खालरा बायोपिक - फोटो : सोशल मीडिया

जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक पिछले कुछ समय से विवादों में हैं। इस मूवी में पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। मूवी को शुरुआत में दिसंबर 2022 में प्रमाणन के लिए सीबीएफसी बोर्ड को प्रस्तुत किया गया था, और यह प्रक्रिया काफी धीमी रही। मूवी को लेकर बीते दिन जानकारी आई कि फिल्म को 'केवल वयस्क' प्रमाणपत्र मिला है, और सीबीएफसी ने ए रेटिंग के साथ इस पर 21 कट लगाए। इस फैसले के खिलाफ अब मेकर्स कोर्ट चले गए हैं। 

Diljit Dosanjh Starrer Jaswant Singh Khalra biopic makers move to court against the decision of CBFC
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

मई 2023 में, रॉनी स्क्रूवाला की अध्यक्षता वाली प्रोडक्शन कंपनी आरएसवीपी मूवीज ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक मुकदमा दायर किया और प्रमाणन आवेदन पर निर्णय लेने के लिए सीबीएफसी के खिलाफ आदेश देने की मांग की। सीबीएफसी ने सुनवाई में कहा कि फिल्म के प्रमाणन के संबंध में निर्णय 26 मई, 2023 तक किया जाएगा। सीबीएफसी का फैसला आ चुका है, और इससे नाराज मेकर्स कोर्ट जा पहुंचे हैं। 

Diljit Dosanjh Starrer Jaswant Singh Khalra biopic makers move to court against the decision of CBFC
जसवंत सिंह खालरा - फोटो : सोशल मीडिया

सीबीएफसी ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया है, क्योंकि उन्हें कुछ हिस्से काल्पनिक लगे जो उन्हें पसंद नहीं आए। रॉनी ने अब सिनेमैटोग्राफ अधिनियम की धारा 5सी के तहत बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील दायर की है, जिसमें कहा गया है कि कटौती भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 (1)(ए) का उल्लंघन करती है, और सिनेमैटोग्राफ अधिनियम की धारा 5बी के अंतर्गत नहीं आती है। इस कार्यवाही को 14 जुलाई, 2023 को अदालत में संबोधित किया जाएगा। 

What Jhumka: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का दूसरा गाना व्हाट झुमका रिलीज, पार्टी सॉन्ग पर रणवीर-आलिया का धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh Starrer Jaswant Singh Khalra biopic makers move to court against the decision of CBFC
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक का निर्देशन हनी त्रेहान ने किया है, जिसमें दिलजीत ने मुख्य  भूमिका निभाई है। वहीं, अर्जुन रामपाल भी इसमें लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी 1990 के दशक में सिख मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है। 

#VD18: एटली की फिल्म VD18 के लिए वरुण धवन ने कसी कमर, मुंबई में इस दिन से शुरू करेंगे शूटिंग

विज्ञापन
Diljit Dosanjh Starrer Jaswant Singh Khalra biopic makers move to court against the decision of CBFC
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के सीन पर लगे 21 कट को लेकर सीबीएफसी ने कहा कि फिल्म के कुछ हिस्से और संवाद उत्तेजक, सांप्रदायिक, हिंसा भड़काने वाले हैं, और संभावित रूप से सिख युवाओं को कट्टरपंथी बना सकते है। साथ ही यह भारत की अखंडता और संप्रभुता को भी प्रभावित कर सकते हैं। वहीं, अब हर किसी की निगाहें 14 जुलाई की सुनावाई पर टिकी हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed