संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवदास' को आज 21 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय, देवदास और पारो के लीड रोल में नजर आए थे। भंसाली की यह पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट रही थी। फिल्म के 21 वर्ष पूरे होने के मौके पर भंसाली ने एक वीडियो शेयर कर खुशी साझा की है।
Devdas Turns 21: 'देवदास' की रिलीज को 21 साल पूरे, संजय लीला भंसाली ने साझा कीं फिल्म की झलकियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भंसाली प्रोडक्शंस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से बुधवार को एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें दर्शकों और सिनेप्रेमियों को 'देवदास' की कुछ झलक दिखाई गई है। वीडियो देखने के बाद फिल्म से जुड़ी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। पोस्ट साझा करते हुए भंसाली ने लिखा है, 'एक ऐसी खूबसूरत यात्रा पर निकलते हुए, जहां प्यार की कोई सीमा नहीं है, पारो के लिए देव की चाहत, चुन्नी की अटूट दोस्ती और चंद्रमुखी की आत्मिक सांत्वना के साथ जुड़कर, भावनाओं की एक टेपेस्ट्री बनाती है, जो आज भी गूंजती है'।
Hema Malini: 'बागवान' करने के लिए तैयार नहीं थीं हेमा मालिनी, मां की जिद पर करनी पड़ी थी साइन?
संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों के शानदार सेट के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में भी उनकी यह खूबी साफ नजर आई थी। इस फिल्म की स्टारकास्ट अपने आप में खास थी। हर स्टार ने अपने किरदार में मानो जान फूंक दी। देवदास के रूप में शाहरुख खान जमे तो ऐश्वर्या राय भी पारो की मासूमियत और लचीलेपन के साथ इस रोल में खूब लगीं। माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी का रोल अदा किया। वहीं जैकी श्रॉफ ने चुन्नी बाबू के रोल में दोस्ती की मिसाल पेश की।
A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)
भंसाली के वीडियो पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'मैं इस फिल्म को फिर से सिनेमाहॉल में देखना चाहूंगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह कला का अद्भुत नमूना है। कमाल की कास्टिंग के साथ।' एक यूजर ने लिखा, 'आइकॉनिक फिल्म, जो आज भी फेवरेट है।'
Gandeevadhari Arjuna: वरुण तेज की 'गांडीवधारी अर्जुन' का प्री-टीजर जारी, नजर आई जबर्दस्त एक्शन की झलक
फिल्म 'देवदास' में संगीत भी कमाल का था, जिसके गाने आज भी चाव से सुने जाते हैं। संगीतकार इस्माइल दरबार ने इस फिल्म के शानदार गानों का संगीत दो साल में तैयार किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक हर एक गाने की रिकॉर्डिंग करीब दस दिनों में हुई थी। 'डोला रे डोला' गाने पर माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय का डांस अपने आप में खास था।
Kangana Ranaut: रिलीज से पहले ही मुसीबत में फंसी कंगना की 'तेजस', टीम पर लगा धोखेबाजी का आरोप