राष्ट्रीय महिला आयोग ने जारी किया महेश भट्ट और उर्वशी रौतेला को नोटिस, निर्देशक बोले- 'कोई नोटिस मिला ही नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमा में करियर बनाने की कोशिश में लगी लड़कियों को ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा दिलाने के नाम पर उनके यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का एक मामला लंबित है। इस ही के तहत राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women- NCW) ने हाल ही में निर्देशक- निर्माता महेश भट्ट और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला सहित कुछ और अन्य लोगों को बयान दर्ज करवाने के लिए एक और नोटिस जारी किया है।
दरअसल सोशल एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने अपनी शिकायत में आईआएजी वेंचर्स के प्रमोटर सनी वर्मा के खिलाफ आरोप लगाया गया है कि उसने मॉडलिंग में करियर बनाने का मौका देने के बहाने कई लड़कियों को ब्लैकमेल और उनका यौन शोषण किया है। ऐसे में इस मामले में गवाही के लिए महेश भट्ट और उर्वशी रौतेला को नोटिस भेजा गया है। वहीं इस पूरे मामले पर महेश भट्ट की टीम की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि निर्देशक को राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा की ओर से कोई नोटिस मिला ही नहीं है।
NCW issues fresh notice to Mahesh Bhatt, Urvashi Rautela & others for recording witness statements on a complaint filed by social activist Yogita Bhayana against a company's promoter for allegedly blackmailing & sexually assaulting girls on pretext of giving them modelling offers pic.twitter.com/dgdQtnky89
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 6, 2020
वैसे बात महेश भट्ट की करें तो फिल्म सड़क 2 से 21 साल बाद परदे पर बतौर निर्देशक वापसी हो रही है। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म कारतूस 1999 में रिलीज हुई थी। अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट को लेकर महेश भट्ट ने 1991 में फिल्म बनाई थी सड़क। फिल्म में संजय दत्त के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था और फिल्म में अपने जबर्दस्त अभिनय के लिए सदाशिव अमरापुरकर को बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। बता दें कि सड़क 2, 28 अगस्त को रिलीज होगी।
वहीं दूसरी ओर बात करें उर्वशी रौतेला की तो आखिरी बार अभिनेत्री फिल्म वर्जिन भानुप्रिया में नजर आई थीं। फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी और दर्शकों को पसंद आई थी। फिल्म में उर्वशी के साथ गौतम गुलाटी भी मुख्य किरदार में थे। याद दिला दें कि उर्वशी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं।