फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neetu Kapoor reveal she Secret Prayer for alia bhatt and ranbir kapoor Win award at filmfair award

Neetu Kapoor: बेटे-बहू को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने पर खुशी से झूमीं नीतू, बोलीं- दोनों के लिए की गुप्त प्रार्थना

Mon, 29 Jan 2024 11:33 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Mon, 29 Jan 2024 11:33 AM IST
सार

बेटे और बहू को अवॉर्ड मिलने से नीतू कपूर खुशी से झूम उठी हैं। अभिनेत्री ने हाल में सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर साझा कर बधाई दी।

विज्ञापन
Neetu Kapoor reveal she Secret Prayer for alia bhatt and ranbir kapoor Win award at filmfair award
नीतू कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री निजी जिंदगी और प्रोफशनल लाइफ से जुड़ा अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। रविवार को 69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह हुआ, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। बेटे और बहू को अवॉर्ड मिलने से नीतू कपूर खुशी से झूम उठी हैं। अभिनेत्री ने हाल में सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर साझा कर बधाई दी। इसके अलावा नीतू ने बताया कि उन्होंने आलिया और रणबीर के लिए गुप्त प्रार्थना की थी। 
विज्ञापन


पोस्ट साझा कर जाहिर की खुशी
नीतू कपूर ने आलिया और रणबीर को अवॉर्ड मिलने पर खुशी व्यक्त की। अभिनेत्री ने हाल ही में आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से आलिया और रणबीर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, मैंने वर्ष 2019 में गुप्त रूप से प्रार्थना की थी, जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को फिल्म 'संजू' और 'राजी' में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया था। 'एनिमल' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए अवॉर्ड मिलने पर बधाई। मुझे आप दोनों पर बहुत गर्व है।' 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sunday Box Office: एक ही रफ्तार में चल रही फाइटर की गाड़ी, हनुमान का बल कमाल, मैं अटल हूं का हुआ बंटाधार
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)



आलिया और रणबीर को मिला अवॉर्ड 
69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हुआ था। दो दिवसीय समारोह का आगाज 27 जनवरी 2024 को हुआ। रविवार को मुख्य श्रेणी में पुरस्कारों का वितरण हुआ। फिल्मफेयर में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रणबीर कपूर को मिला। उन्हें फिल्म 'एनिमल' के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है। वहीं, फीमेल कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट को मिला है। आलिया भट्ट को अवॉर्ड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए दिया गया है। 

रणबीर ने पत्नी आलिया पर लुटाया प्यार 
फिल्मफेयर अवॉर्ड इवेंट से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर से एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। दोनों स्टार्स अवॉर्ड मिलने के बाद एनिमल के गाने जमाल कुडू का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। आलिया और रणबीर ने अपने डांस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों ने लॉर्ड बॉबी की तरह सिर पर गिलास रखते हुए पैर हिलाए। वहीं, रणबीर आलिया के गाल पर किस भी करते नजर आए।

यह भी पढ़ें: Ikkis: श्रीराम राघवन ने 'इक्कीस' को लेकर किए कई दिलचस्प खुलासे, धर्मेंद्र और अगस्त्य को लेकर कही यह बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed