नेहा धूपिया ने वेडिंग एनिवर्सरी पर पति अंगद बेदी संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, सेलेब्स ने दी बधाई
Neha Dhupia 8th Wedding Anniversary With Angad Bedi: नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी के 8 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर नेहा ने पति अंगद बेदी के साथ सोशल मीडिया हैंडल पर कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी नेहा धूपिया और अंगद बेदी आज अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर नेहा ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।
नेहा ने सोशल मीडिया पर जताया प्यार
नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर अंगद के साथ अपनी कई रोमांटिक और खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग और प्यार साफ नजर आ रहा है। नेहा ने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा। नेहा ने लिखा, 'हम दोनों को साथ में 8 साल मुबारक, किसने सोचा था कि हम साथ में इतनी खूबसूरत यादें और एडवेंचर्स जीएंगे। आई लव यू।'
सेलेब्स और फैंस की बधाइयां
नेहा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बॉलीवुड के कई सितारों और उनके फैंस ने कमेंट सेक्शन में इस जोड़ी को सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
- नेहा की इस पोसट पर अंगद ने ब्लैक दिल वाला इमोजी शेयर किया है और लिखा, 'मैं तुमसे अभी और हमेशा प्यार करता हूं बेबी'
- सबा पटौदी ने लिखा, 'आप दोनों को सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं और आगे भी कई सालगिरह की शुभकामनाएं'
- नीलम कोठारी, महीप कपूर, पत्रलेखा, हर्षदीप कौर और मनीष पॉल ने भी नेहा और अंगद को शादी की सालगिरह की बधाई दी है।
- नेहा और अंगद के कई फैंस ने भी उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी है।
एक नजर नेहा और अंगद के सफर पर
- शादी: दोनों ने 10 मई 2018 को शादी की थी।
- परिवार: नेहा और अंगद के दो प्यारे बच्चे हैं—बेटी मेहर और बेटा गुरिक।
- करियर नेहा धूपिया: 2002 में 'मिस इंडिया' का खिताब जीतने के बाद उन्होंने 'कयामत' और 'जूली' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई।
- अंगद बेदी: उन्होंने 'पिंक' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।
- दोनों कलाकार आज अपनी शादीशुदा जिंदगी और करियर, दोनों में ही बहुत सफल हैं।