नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ प्री-एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की झलक साझा की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह केक काट रही हैं और रोहनप्रीत सिंह को किस कर रही हैं। वीडियो में दोनों ही मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो की शुरुआत में ही नेहा मजाक में रोहनप्रीत के गले पर चाकू रख देती हैं और रोहनप्रीत चौंक पड़ते हैं। नेहा कक्कड़ ने चाकू पकड़कर रोहनप्रीत सिंह से कहा कि उनके पास जो भी है वह उनके हवाले कर दे। उनकी यह बात सुनकर रोहनप्रीत कहते हैं- लो कर दिया मैंने। इसके बाद मजाक में कहते हैं- अब तेरे हवाला वतन साथियो...
सोशल मीडिया: नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत के साथ शेयर किया प्री-एनिवर्सरी सेलिब्रेशन वीडियो, गले पर रखा चाकू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन अगली सुबह जब वह एक वीडियो की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गई, तो रोहनप्रीत उससे मिलने के लिए होटल के कमरे में आया और रात में जो कहा था उसे पूरा करने का इरादा व्यक्त किया। नेहा ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उनकी पहली एनिवर्सरी के अब सिर्फ 5 दिन बचे हैं।
उन्होंने कहा कि वह अपनी पहली एनिवर्सरी को 25 साल इसलिए बता रही हैं, क्योंकि वह लॉ ऑफ अट्रैक्शन पर विश्वास करती हैं। दोनों के शुभचिंतक उनके इस वीडियो पर शुभकामनाएं दे रहे हैं और जमकर प्यार बरसा रहे हैं। नेहा और रोहनप्रीत के इस वीडियो को 4 लाख 33 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों की संख्या में यूजर्स टिप्पणी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप दोनों वीडियो में खूब सुंदर लग रहे हो। शुभकामनाएं। दोनों के फैंस ने इस वीडियो के नीचे दिल वाले इमोजी बनाकर अपना प्यार बरसाया है।