अभिनेता अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल हैं। दोनों ने दुनिया की नजरों से छिपकर घर की छत पर शादी रचाई थी। दोनों ही सालों से फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। काजोल और अजय अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। काजोल और अजय देवगन ने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं, जिस वजह से उनकी फीस भी काफी मोटी है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, दोनों करोड़ों में कमाते हैं और लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।
बॉलीवुड: प्राइवेट जेट से लंदन में आलीशान बंगले तक, इन चार महंगी चीजों के मालिक हैं काजोल-अजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुहू में आलीशान बंगला
काजोल और अजय का जुहू में आलीशान बंगला है, जहां पर दोनों सालों से रह रहे हैं। इस घर का नाम ‘शिवा शक्ति’ है। इसके अलावा, कपल ने लॉकडाउन में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। ये प्रॉपर्टी उनके घर के आस-पास है। रिपोर्ट के मुताबिक, अजय और काजोल की नई प्रॉपर्टी 60 करोड़ रुपये की है, जो 590 स्क्वायर यार्ड की फैली हुई है।
लंदन में शानदार घर
हर बॉलीवुड स्टार की तरह काजोल और अजय ने भी विदेश में प्रॉपर्टी खरीद रखी है। उनका लदंन में एक शानदार घर है। रिपोर्ट के मुताबिक, कपल का ये घर लंदन के पार्क लेन में स्थित है और इस घर की कीमत लगभग 54 करोड़ रूपए है।
प्राइवेट जेट
अजय देवगन उन भारतीय अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके पास अपना पर्सनल जेट है। उन्होंने साल 2010 में 6 सीटर का प्राइवेट जेट खरीदा था। वह इसका इस्तेमाल शूटिंग्स, प्रमोशन और पर्सनल ट्रिप्स के लिए करते नजर आते हैं।
कार कलेक्शन
काजोल और अजय देवगन कई महंगी गाड़ियों के मालिक हैं। साल 2019 में अभिनेता ने ‘Rolls Royce Cullinan’ कार खरीदी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार की कीमत 6.95 करोड़ रुपए है। इसके अलावा, कपल के पास ‘ऑडी Q7' से लेकर ‘BMW X7 SUV’ समेत कई लग्जरी गाड़ियां हैं, जो अपनी लेटेस्ट तकनीक के लिए चर्चाओं में बनी रहती हैं।