कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने- माने अभिनेता शंकर राव का बेंगलुरु में निधन हो गया है। अभिनेता ने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। तुमकुरु के रहने वाले शंकर राव ने बेंगलुरु में एक थिएटर कलाकार के रूप में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कलाक्षेत्र नामक अपने खुद के एक थिएटर की स्थापना भी की थी, जिसे शुरू में उनके मासिक तनख्वाह से वित्तीय सहायता दी जाती थी। हालांकि, बाद में थिएटर की लोकप्रियता बढ़ने पर उन्होंने यारा साक्षी नामक एक नाटक प्रस्तुत किया। यह नाटक ब्रिटिश लेखक अगाथा क्रिस्टी की एक शॉर्ट स्टोरी द विटनेस फॉर द प्रॉसिक्यूशन पर आधारित था। शंकर राव का यह नाटक काफी हिट हुआ और इसने उनके लिए नए दरवाजे खोलें।
Filmy Wrap: शर्लिन चोपड़ा पर आफत और कन्नड़ अभिनेता शंकर राव का निधन, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को मानहानि का नोटिस भेजा है। साथ ही इस कपल ने एक्ट्रेस से 50 करोड़ का हर्जाना भी मांगा है। शिल्पा और राज ने यह एक्शन कई बार चेतावनी देने के बाद लिया है। इससे पहले शिल्पा और राज के वकील ने कहा था, 'शर्लिन चोपड़ा जो भी मीडिया में जो भी बयान दे रही हैं, वह कानूनी दायरे में होना चाहिए। मेरे मुवक्किल के खिलाफ प्रेस वार्ता करना, उन्हें बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है। शर्लिन चोपड़ा द्वारा कही गई बात का कोर्ट में उनके खिलाफ उपयोग किया जाएगा। शर्लिन चोपड़ा ने राज और शिल्पा के खिलाफ 14 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। शर्लिन ने यह शिकायत धोखाधड़ी करने और मानसिक प्रताड़ना के लिए दर्ज करवाई थी। शिल्पा और राज के वकील ने एक बयान में कहा, शर्लिन चोपड़ा द्वारा राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप मनगढ़ंत, झूठे, तुच्छ, निराधार और बिना किसी सबूत के हैं। यह सब शर्लिन चोपड़ा ने राज और शिल्पा की छवि को बदनाम करने के लिए और पैसे वसूली करने के लिए किया है।
मुसीबत में शर्लिन चोपड़ा: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने ठोका मानहानि का केस, मांगा 50 करोड़ रुपये का हर्जाना
थलाइवी में अपने अभिनय का कौशल दिखाने के बाद कंगना रणौत अपनी नई फिल्म के लिए तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म 'धाकड़' (Dhaakad) की रिलीज डेट सामने आ गई है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया है कि फिल्म अगले साल 8 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है। इसमें कंगना अलग-अलग रूप में नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'वह भयंकर, सामर्थ्य और निडर है। एजेंट अग्नि बड़े स्क्रीन पर आग लगाने के लिए बिल्कुल तैयार है। आपके लिए लेकर आ रहे हैं एक्शन स्पाई थ्रिलर धाकड़, जो 8 अप्रैल, 2022 में थिएटर्स में रिलीज होगी।'
Dhaakad: अगले साल रिलीज होगी कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़', सामंथा रुथ प्रभु ने की जमकर तारीफ
बॉलीवुड के भाईजान सुपरस्टार सलमान खान इंडस्ट्री में अपनी सफल फिल्मों के साथ ही सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में से एक है। सलमान फिल्मों के अलावा विभिन्न ब्रांड के विज्ञापन और अन्य प्रोजक्ट जैसे बिग बॉस आदि के लिए भी मोटी रकम लेते हैं। मुंबई में कई संपत्तियों के मालिक होने के बावजूद अभिनेता अपने परिवार के साथ बांद्रा के लोकप्रिय गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहना पसंद करते हैं। अब सलमान खान ने हाल ही में अपने बांद्रा वाले घर के पास एक डुप्लेक्स के लिए रेंट एग्रिमेंट फाइनल किया है। जानकारी के लिए मुताबिक एक्टर हर महीने इस अपार्टमेंट के लिए 8.25 लाख रुपये किराया देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अपार्टमेंट बांद्रा के मकबा हाइट्स के 17वें और 18वें फ्लोर पर है। इस प्रॉपर्टी के मालिक बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी हैं। 2,265 वर्ग फीट की इस प्रॉपर्टी को सलमान खान ने 11 महीने के लिए किराए पर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डुप्लेक्स कथित तौर पर सलमान खान की फर्म के लिए काम करने वाले लेखक के पैड के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
| नया घर: सलमान खान ने बांद्रा में किराए पर लिया फ्लैट, हर महीने चुकाएंगे 8.25 लाख रुपये का रेंट |
अभिनेत्री युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की पत्नी को हाल ही में हरियाणा पुलिस ने अपमानजनक टिप्पणी मामले में गिरफ्तार किया। बीते दिनों अभिनेत्री का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर इस वीडियो के कारण वह काफी ट्रोल भी हुई थी। दरअसल, अभिनेत्री ने इस वीडियो में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को उन्हें गिफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अभिनेत्री को 3 घंटे पूछताछ करने के बाद औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया है। अभिनेत्री पर आरोप है कि उन्होंने अनुसूचित जाति के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बीते मई महीने में ये टिप्पणी की थी, जिसके बाद काफी हंगामा भी देखने को मिला था। मामले में उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। एक्ट्रेस के खिलाफ दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने मामला दर्ज कराया था।
विवाद: जातिगत टिप्पणी मामले में अभिनेत्री युविका चौधरी गिरफ्तार, 3 घंटे की पूछताछ के बाद मिली अंतरिम जमानत