फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   new stamp issued in memory Of Battle of Rezang La Farhan Akhtar film 120 Bahadur makres Attend Launch Event

फरहान अख्तर ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात, फिल्म '120 बहादुर' के मेकर्स ने जारी किया डाक टिकट

Wed, 12 Nov 2025 08:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Nov 2025 08:57 PM IST
सार

120 Bahadur Movie: फिल्म '120 बहादुर' इस महीने रिलीज होगी। इससे पहले इस फिल्म के मेकर्स ने भारतीय सेना की 13वीं बटालियन, कुमाऊं रेजिमेंट के वीर सैनिकों की बहादुरी के सम्मान में डाक टिकट जारी किया है। डाक सेवा के महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
new stamp issued in memory Of Battle of Rezang La Farhan Akhtar film 120 Bahadur makres Attend Launch Event
कुमाऊं रेजिमेंट के वीर सैनिकों की बहादुरी के सम्मान में डाक टिकट जारी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फरहान अख्तर की आगामी फिल्म '120  बहादुर' रेजांग ला युद्ध पर आधारित है। फिल्म की रिलीज से पहले '120 बहादुर' के मेकर्स ने भारतीय सेना की 13वीं बटालियन, कुमाऊं रेजिमेंट के वीर सैनिकों की बहादुरी को सम्मान देने के लिए ‘माय स्टैम्प’ लॉन्च किया है। इस खास मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में इस डाक टिकट का अनावरण किया। बता दें कि यह फिल्म रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है।

विज्ञापन


'120 बहादुर' के मेकर्स रहे उपस्थित
डाक टिकट लॉन्च इवेंट में डाक सेवा के महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता, फिल्म '120 बहादुर' के निर्देशक रजनीश ‘रेजी’ घई, फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, अमित चंद्रा और अर्हन बगाती भी मौजूद रहे। इन सभी ने मिलकर डाक विभाग द्वारा जारी रेजांग ला वॉर मेमोरियल पर आधारित कस्टमाइज्ड ‘माय स्टैम्प’ को लॉन्च किया।
विज्ञापन


तेलंगाना की मंत्री ने नागार्जुन से मांगी माफी, यूजर्स ने समांथा को लेकर पूछ लिया यह सवाल; जानें क्या है मामला?
विज्ञापन
विज्ञापन

फहरान अख्तर ने राजनाथ सिंह को कहा शुक्रिया

फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'हमारे शहीद सैनिकों की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है? आज, भारतीय डाक सेवा ने रेजांग ला की लड़ाई की स्मृति में एक नया डाक टिकट जारी करके उसे याद किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उद्घाटन के लिए समय निकालने के लिए धन्यवाद। हम आपके बहुत आभारी हैं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)


कब रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रजनीश घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह की भूमिका में हैं। उनके अपोजिट राशि खन्ना हैं, जो उनकी पत्नी शगुन कंवर की भूमिका अदा कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed